फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changing the name of the college from Women to Girls College was wrong, we are proud to be women: Kirron Kher

कॉलेज का नाम वुमन से गर्ल्स कॉलेज करना था गलत, हमें महिला होने पर गर्व : किरण खेर

Fri, 17 Mar 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Changing the name of the college from Women to Girls College was wrong, we are proud to be women: Kirron Kher
चंडीगढ़। मैंने अपनी पढ़ाई सेक्टर-11 के गवर्नमेंट कॉलेज से की थी। उस दौरान कॉलेज का नाम वुमन था जो वर्तमान में गर्ल्स कॉलेज कर दिया गया है, ये गलत है। कॉलेज में महिलाएं होती है और हमें महिला होने पर गर्व होना चाहिए। गर्ल्स स्कूल में होती है। मेरे समय में कॉलेज में लड़कियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी। फिर भी हमने एक-दो बार छुपकर फिल्में देखी है। कॉलेज जिंदगी में पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधि में हिस्सा लो और जिंदगी के आनंद लो। ये सब बातें सांसद किरण खेर ने डीएवी कॉलेज-10 के फेस्ट कारवां के उद्घाटन समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज- 10 के प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा ने कॉलेज ऑडिटोरियम के लिए तीन वर्ष पहले कॉलेज फेस्ट के दौरान ही सांसद किरण खेर की ओर से दिए गए 21 लाख फंड के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण दो करोड़ की लागत आई है। कुर्सियों का काम अभी बाकी हैं। इस पर सांसद किरण खेर ने कहा कि वे इसके लिए मदद करेंगी।
विज्ञापन

हिमाचली लोकगीतों और नाटी पर खूब थिरके युवा
ऑडिटोरियम में ही वेस्टर्न डांस और मॉडलिंग की छात्रों ने प्रस्तुति दी। शाम के समय हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा और अनुराग वशिष्ठ ने हिमाचली लोकगीत और नाटी से युवाओं का मनोरंजन किया। इस दौरान हिमाचली नाटी पर युवा खूब थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed