फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   changes in departments of ministers by haryana government

हरियाणा मंत्रिमंडलः जानिए किस मंत्री के पास कौन सा विभाग?

Mon, 27 Jul 2015 03:03 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jul 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
changes in departments of ministers by haryana government

मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद रविवार को आखिर मुख्यमंत्री ने नए बने मंत्रियों को विभाग बांटकर उनकी हसरतें पूरी कर दीं। लेकिन खट्टर सरकार में फेरबदल का सबसे ज्यादा असर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा पर पड़ा है। उनके पास से दो महत्वपूर्ण महकमे ले लिए गए हैं।

विज्ञापन


अब परिवहन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग उनके पास नहीं होंगे। सरकार में सीएम के बाद नंबर दो माने जाने वाले शर्मा के पास अब महज दो महत्वपूर्ण महकमे बचे हैं। इसमें से एक शिक्षा और दूसरा टूरिज्म विभाग है।
विज्ञापन


दिलचस्प है कि सबसे ज्यादा भारी भरकम महकमों वाले कैप्टन अभिमन्यु और ओम प्रकाश धनखड़ का जलवा अब भी पूरी तरह बरकरार है।

जाट आरक्षण के मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार ने हरियाणा में दोनों जाट मंत्रियों को नहीं छेड़ा है। हालांकि कैप्टन से फारेस्ट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग लेकर राव नरवीर को दे दिया गया है,लेकिन दो महकमे जाने से कैप्टन को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेमका के सवाल नहीं हो सके नजरअंदाज

changes in departments of ministers by haryana government

रामबिलास शर्मा से परिवहन विभाग लिया जाना कहीं न कहीं हाईकमान की ओर से पहले से तय माना जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में रामबिलास खाद्य एवं आपूर्ति देने को तैयार हो गए थे,लेकिन उनसे परिवहन विभाग भी ले लिया गया। मालूम हो कि ट्रांसपोर्ट महकमे से रुखसत होने के दौरान आईएएस अशोक खेमका ने भी कई सवाल उठाए थे। हाईकमान ने उन सवालों पर संज्ञान लिया है।

कासनी को फिर विज के खाते में जोड़ा
आईएएस कासनी को फिर से सरकार ने अनिल विज के खाते में डाल दिया है। माना जा रहा था कि विज ही कासनी से काम ले सकते हैं। लिहाजा पुरालेखागार विभाग स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंप दिया गया है। जबकि उनसे ईएसआई लेकर कैप्टन अभिमन्यु को दे दिया गया है। पहले कासनी को चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर पुरालेखागार में लगाया गया था। चिकित्सा शिक्षा विभाग में रहते हुए कासनी अनिल विज के कहने के मुताबिक ही चले।

मुख्य संसदीय सचिवों को भी मिले विभाग
सरकार ने नए सीपीएस को भी विभाग सौंप दिए गए हैं। इसमें श्याम सिंह को जेल, राजस्व,कंसोलिडेशन और रीहैबिलिटेशन के अलावा बख्शीश सिंह विर्क को कृषि,पंचायत एवं विकास तथा सीमा त्रिखा को शिक्षा,पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी तथा डॉ.कमल गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के महकमे

changes in departments of ministers by haryana government

1. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर-गृह, बिजली, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, खनन एवं भूजल, सामान्य प्रशासन, विज्ञान एवं तकनीक, जेल, एडमिनिस्ट्रेशन आफ जस्टिस, आर्र्किटेक्चर, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य, पर्सनल एंड ट्रेनिंग, राजभवन मामले, रिन्यूअल एनर्जी
2. रामबिलास शर्मा- शिक्षा एवं भाषा, तकनीकी शिक्षा, टूरिज्म, सिविल एविएशन, संसदीय मामले, पुरातत्व एवं म्यूजियम, हास्पिटैलिटी
3. कैप्टन अभिमन्यु - वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, योजना, पर्यावरण, उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम एवं रोेजगार, विधि एवं विधायी, इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस एवं क्रेेडिट कंट्रोल, चकबंदी, रिहैबिलिटेशन, ईएसआई
4. ओम प्रकाश धनखड़- कृषि, पंचायत एवं विकास, सिंचाई, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य
5. अनिल विज- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुष, चुनाव, खेल एवं युवा मामले, पुरालेखागार
6. राव नरबीर सिंह- पब्ल्कि वर्क्स (बी एंड आर), वन, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग
7. कविता जैन- सोशल जस्टिस एवं एंपावरमेंट, महिला एवं बाल विकास, शहरी स्थानीय निकाय
8. कृष्ण लाल पंवार- परिवहन, हाउसिंग

राज्यमंत्रियों के विभाग

changes in departments of ministers by haryana government

1. बिक्रम सिंह ठेकेदार-सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन (स्वतंत्र प्रभार), कृषि (कृषि मंत्री के साथ अटैच)
2. घनश्याम सर्राफ-
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (स्वतंत्र प्रभार), आबकारी एवं कराधान (मंत्री के साथ अटैच)
3. कृष्ण कुमार-
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (मंत्री के साथ अटैच), महिला एवं बाल विकास (मंत्री के साथ अटैच)
4. कर्ण देव कांबोज-
खाद्य एवं आपूर्ति (स्वतंत्र प्रभार), वन (मंत्री के साथ अटैच)
5. नायब सिंह सैनी
खनन एवं भूविज्ञान (मुख्यमंत्री के साथ अटैच), रिन्यूअल एनर्जी (मुख्यमंत्री के साथ अटैच)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed