{"_id":"a66d5c122797465786cc47e16bbe2f32","slug":"change-picture-parks-of-new-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सेक्टरों के पार्कों की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सेक्टरों के पार्कों की बदलेगी तस्वीर
अमर उजाला मोहाली
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने नए सेक्टरों की सूरत बदलने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में तीन नए सेक्टरों में अंदरूनी पार्क विकसित करने का फैसला लिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब एक करोड़ लागत आएगी। यह काम प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। करीब एक साल में पार्क पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। इसके बाद लोग घर के पास ही सैर व जॉगिंग का आनंद उठा पाएंगे। गमाडा मैनेजमेंट ने स्टाफ किया है कि अधिकारी पार्कों के विकास कार्यों पर पूरी नजर रखें।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने जिन सेक्टरों में पार्क विकसित करने की दिशा में काम शुरू किया है। उसमें सेक्टर-78, 79 व 80 का एरिया शामिल है। जिन जगह पर पार्क विकसित किए जाएंगे। उनकी निशानदेही कर ली गई है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान पार्कों में हार्टिकल्चर से जुड़ा काम किया जाएगा। इसके तहत घास, पौधे, स्प्रिकलर सिस्टम व अन्य काम किए जाएंगे। वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि पार्क इस तरह विकसित किए जाएंगे। ताकि, लोग इनका पूरा फायदा उठा पाए। पार्कों में बच्चों के लिए भी स्पेशल कॉर्नर रहेगा।
बता दें कि यह सेक्टर काफी पिछड़े हुए हैं। इसमें जो जमीन गमाडा द्वारा एक्वॉयर की गई थी। उसमें कुछ का मामला कोर्ट में विचारधीन है। जिसके चलते गमाडा पूरी गति से सेक्टरों में विकास नहीं कर पर रहा है। बारिश होने पर तो इन सेक्टरों की हालत काफी खराब हो जाती है। कई बार इलाके के लोग इस मुद्दे को गमाडा के सामने रख चुके हैं। इसके बाद गमाडा ने इस तरफ ध्यान दिया है।
विज्ञापन
फेज-3ए के पार्क को संवारने का काम शुरू
मदनपुर से वाईपीएस की तरफ जा रही सड़क पर फेज-3ए में स्थित पार्क को संवारने की दिशा में गमाडा ने काम शुरू कर दिया है। पार्क में घास, जॉगिंग ट्रैक व अन्य काम किए जाएंगे। वीरवार को पार्क तैयार करने वाली ने कंपनी ने पार्क में विकास कार्य शुरू किया। इस दौरान पार्क में ट्रैक्टर चलाकर जमीन को बराबर किया। अब पार्क में अन्य रहते कार्य पूरे किए जाएंगे।
फेज-2 के पार्क नहाएंगे दूधिया रोशनी में
डिप्लॉस्ट चौक के साथ लगते फेज-2 के रेसिडेंशिल एरिया में स्थित पार्कों की भी गमाडा ने सुध ले ली है। पार्क में गमाडा ने नई सीएफएल ग्लोब लाइटें लगाने का काम शुरू किया है। इन लाइटों की विशेषता यह है कि ये बिजली कम खाती है। वहीं, रोशनी अधिक देती है। दूसरा इनकी रिपेयर पर भी कम खर्च आता है।
गमाडा ने करोडों की जमीन ली कब्जे में
गमाडा ने इसी साल के शुरू में नए सेक्टरों में करीब 102 एकड़ जगह नाजायज कब्जों से मुक्त करवाई थी। इस जगह पर गमाडा ने कब्जा ले लिया है। जल्दी ही गमाडा इस जमीन को विकसित करने की योजना बना रहा है। जिसके लिए गमाडा का थिंक टैंक प्लानिंग में जुटा हुआ है। हालांकि, कब्जों से मुक्त करवाई गई जमीन के चारों तरफ लोहे की तार लगाई गई है।