फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   change chandigarh

चंडीगढ़ का गार्जियन चाहिए ः प्रो. एके ग्रोवर

Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
change chandigarh
चंडीगढ़। केंद्रीय विद्यालय मेरठ से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 1968 में मैं चंडीगढ़ आया। तब यहां चीफ कमिश्नर एमएस रंधावा हुआ करते थे। उस दौरान पंजाब व हरियाणा में पढ़ाई के लिए उच्च संस्थान नहीं थे। तब कॉलेज पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े थे। मैंने भी इसी में एडमिशन लिया था। उस दौरान ट्राइसिटी की आबादी महज तीन लाख थी।
विज्ञापन

पढ़ाई के बाद वर्ष 1991 से 94 तक यहां आतंकवाद काफी हावी रहा। अच्छे टीचर विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों को चाहिए थे लेकिन डर के कारण वह यहां नौकरी नहीं कर पा रहे थे। दो शिक्षकों की हत्या तो उनके घर में घुसकर कर दी गई। आतंकवाद चरम पर था, जो 1994 के आखिरी महीनों में कम हुआ। उसके बाद यहां के विद्यार्थी पढ़ाई के लिए बाहर जाने लगे। कुछ समय बीता तो स्थितियां सामान्य होना शुरू हुईं और लोग यहां नौकरी के लिए आने लगे और जनसंख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी। आज ट्राइसिटी की आबादी 15 लाख से अधिक हो गई है। नौकरी करने जो लोग यहां आ रहे हैं, उन्हें रहने के लिए जगह तक नहीं मिल रही। ऐसे में लोगों को पंचकूला व मोहाली या अन्य जगह शरण लेनी पड़ रही है। मैं खुद पंचकूला में रह रहा हूं। चंडीगढ़ के स्थानीय लोग बाहर हैं, जो नौकरी पूरी होने के बाद यहां आते हैं। इस शहर का गार्जियन कोई नहीं रहा। आज इसकी जरूरत है। बढ़ रहे ट्रैफिक को कम करने की जरूरत है। शहर से हमदर्दी रखने वालों की जरूरत है। अधिकारी भी इस ओर कदम नहीं उठाते। वह भी आते हैं और चले जाते हैं। इस शहर से प्यार करना होगा।
विज्ञापन

- प्रो. एके ग्रोवर, पूर्व वीसी पंजाब विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed