फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chane ka Saag

चने का साग

Fri, 08 Nov 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
Chane ka Saag
रवलीन कौर, चंडीगढ़
विज्ञापन


पंजाब के खाने की बात हो और साग की बात न की जाए तो कुछ मजा नहीं आएगा। यूं तो सभी जानते हैं कि साग सरसों का बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने का साग भी बनता है।

सर्दियों की रात में चने के साग के साथ गेहूं, मक्का या बाजरे की रोटी खाई जाए तो खाने का मजा ही आ जाता है। इसके लिए जरूरी है कि सिर्फ चने का यह साग बनता कैसे है? आइए जानते हैं चंडीगढ़ की रवलीन से-
विज्ञापन


चने का साग चने के हरे पत्तों से बनाया जाता है। चने के पौधे जब बड़े हो जाते हैं फूल आने से पहले, तब उन पौधों को ऊपर से थोड़ा-थोड़ा तोड़ लिया जाता है और इन तोड़े हुए हरे पत्तों से चने की भाजी बनाई जाती है। इस तरह तोड़ने से पौधे को भी लाभ होता है। वह और घना हो जाता है और ज्यादा फलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक सामग्रीः
चने की भाजी - 250 ग्राम
मक्का या बाजरे का आटा - 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2-3
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (1 छोटी चम्मच पेस्ट)
टमाटर -2
तेल या घी - 1 टेबल स्पून
हींग - 1-2 पिंच
जीरा - आधा छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच

विधि-
चने की भाजी को साफ कीजिये, बड़ी डंडियों को हटा दीजिये, मुलायम पत्तों को सब्जी के लिये तोड़ कर अलग कर लीजिये।

पत्त्तों को साफ पानी से 2 बार धो कर थाली में रखिये, और थाली को तिरछा रख कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. इन पत्तों को अब बारीक कतर लीजिये।

हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये। अदरक छीलिये, धोइये और बारीक कतर लीजिये। टमाटर भी धोकर बारीक कतर लीजिये।

कतरी हुई भाजी और एक कप पानी भगोने या पतीले में डाल कर गैस फ्लेम पर रखिये, भाजी के मुलायम होने पर, मक्के या बाजरे के आटे को एक कप पानी में घोलिये (गुठले नहीं रहने चाहिये) और भाजी में डाल कर मिलाइये।

सब्जी गाड़ी होने पर पानी और मिलाया जा सकता है, नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिये, सब्जी में उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये।

उबाल आने के बाद सब्जी को धीमी गैस फ्लेम पर 8-10 मिनिट पकाइये।

किसी छोटी कढ़ाई में घी या तेल डालकर गरम कीजिये, गरम घी में हींग जीरा डालकर त्ड़का लगाईये, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर मसाले को भूनिये अब टमाटर के नरम होने तक पकाइये और इस मसाले को पकी हुई भाजी में मिला दीजिये। सब्जी में गरम मसाला डालकर मिलाइये।


चने की भाजी बन कर तैयार हो गई है, गरमा गरमा चने की भाजी को मक्का की रोटी या बाजरा की रोटी के साथ परोसिये और खाइये, स्वाद बड़ाने के लिये साथ में गुड़ भी रखिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed