फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarhs Ishaan Gaba scored a double century in the Under 16 tournament

शाबाश: चंडीगढ़ के ईशान गाबा अंडर-16 टूर्नामेंट में दोहरा शतक जमाने वाले शहर के पहले खिलाड़ी बने

Sun, 07 Nov 2021 04:39 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 04:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ के ईशान गाबा ने अंडर-16 टूर्नामेंट में दोहरा शतक जमाया है। ऐसा करने वाले वे शहर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि पर घर में जश्न का माहौल है। लेजर जोन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत भी मिल गई। ईशान ने 224 रन की पारी खेली है। यह उनका अब तक का बड़ा स्कोर है।

विज्ञापन
Chandigarhs Ishaan Gaba scored a double century in the Under 16 tournament
ईशान गाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बलरामजी दास टंडन क्रिकेट टूर्नामेंट में लेजर जोन ने पहली पारी की लीड के आधार पर जीत हासिल की। सुखना जोन के खिलाफ ईशान गाबा ने शानदार 224 रनों की पारी खेली। शहर में पहली बार खेले जा रहे अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में ईशान गाबा का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा है। सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएसएस के क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में शनिवार को लेजर जोन ने शानदार बल्लेबाजी की। बलराज के 55 रनों के बाद ईशान गाबा ने 32 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 252 गेंदों पर दोहरा शतक जमाते हुए 224 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: नारनौंद में किसानों का धरना जारी, एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर बन रही रणनीति, सातरोड में हाईवे किया जाम
विज्ञापन


5 विकेट पर बनाए 414 रन
उनके साथ अनुराग ने 52 रन जोड़े। जिसकी बदौलत टीम ने 5 विकेट पर 414 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह दो दिवसीय मुकाबले में टीम ने पहली पारी की लीड हासिल करते हुए जीत हासिल की। गेंदबाजी में सुखना जोन के लिए मुकुल, समीर, पार्थ और हरकीरत ने 1-1 विकेट झटका। इससे पहले सुखना जोन ने 279 रन बनाए थे। वहीं, सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉक जोन ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेरिस जोन के 189 रन के जवाब में रॉक जोन ने 276 रन बनाए। इस जीत में आदित्य ने 153 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली और निखिल ने 88 रन बनाए। यूटी के खेल सचिव सरप्रीत सिंह गिल और खेल निदेशक तेजदीप सिंह सैनी के साथ यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें-रोहतक: मकड़ौली टोल प्लाजा पर रणनीति बनाने में जुटे किसान संगठन, गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले-सांसद के बोल गलत

डीएवी-8 से पढ़ाई कर रहे ईशान
ईशान गाबा ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई सेंट जोंसेफ स्कूल सेक्टर-44डी से की है। स्कूल के कोच कमल मेहरा से क्रिकेट खेलना सीखा। अब ईशान सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ाई करते हैं और कोच जसंवत सिंह से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed