फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarhs daughters showcase their prowess in Wushu, winning seven medals at the National Games

Chandigarh News: वुशु में चंडीगढ़ की बेटियों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय खेलों में जीते सात पदक

Tue, 20 Oct 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chandigarhs daughters showcase their prowess in Wushu, winning seven medals at the National Games
चंडीगढ़। शहर की लड़कियों की वुशु टीम ने श्रीनगर में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित 70वें स्कूल राष्ट्रीय खेलों-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 की भौमिका ने अंडर-52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, दीप ने अंडर-70 किलोग्राम, हरदीप ने अंडर-65 किलोग्राम और सौम्या यादव ने अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीते। कांस्य पदक विजेताओं में अदिति (अंडर-45 किलोग्राम), दिलप्रीत (अंडर-56 किलोग्राम) और कृतिका (अंडर-48 किलोग्राम) शामिल रहीं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने भेजी थी टीम
चंडीगढ़ की टीम को शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता में भेजा गया था। अशोक कुमार ने टीम मैनेजर की भूमिका निभाई, जबकि गुरदीप सिंह और रितिका ने कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुशु एरीना बनाने को तैयार एसोसिएशन
वुशु एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के महासचिव सुदर्शन कुमार ने पदक विजेताओं, कोचों और शिक्षा विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को उपयुक्त इंडोर स्थान उपलब्ध कराया जाए तो वह करीब 15 लाख रुपये की लागत से वुशु एरीना स्थापित करने को तैयार है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed