{"_id":"6a36f83ce247d4f2cf00288d","slug":"chandigarhs-daughters-deliver-a-golden-performance-at-the-2026-national-ice-hockey-championship-winning-the-gold-medal-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1050626-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2026 में चंडीगढ़ की बेटियों का गोल्डन प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2026 में चंडीगढ़ की बेटियों का गोल्डन प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की युवा आइस हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक (पहला स्थान) हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।
यह प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित की गई थी। चैंपियन टीम में चंडीगढ़ की खिलाड़ी जापनूर कौर कोहली, एकनूर साहोता, रुबायत कामरा, तेजलप्रीत कौर, एकनूर कौर, आशी, स्वास्तिका, सताक्षी, दिया, जिनिशा, इनायत, स्मायरा और दिशा शामिल रहीं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन तालमेल और समर्पण ने टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए जापनूर कौर को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित प्लेयर ऑफ द गेम सम्मान से भी नवाजा गया। इस जीत से पूरे चंडीगढ़ में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि क्षेत्र के उभरते आइस हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर कोच, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।