फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's bus service to improve, 45 new buses to be added by April

Chandigarh News: चंडीगढ़ में बस सेवा होगी बेहतर, अप्रैल तक 45 नई बसें जुड़ेंगी

Sat, 21 Mar 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's bus service to improve, 45 new buses to be added by April
चंडीगढ़। अब चंडीगढ़ के यात्रियों को लाॅन्ग रूट और लोकल रूट पर बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में अप्रैल तक 45 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इनमें से पीएम ई-बस सेवा की 20 बसें आ चुकी हैं जबकि 25 बसों के अगले माह तक आने की संभावना है। इसके अलावा लांग रूट पर चलने वाली 20 बसें भी चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

सीटीयू का लक्ष्य बसों के बीच का समय अंतराल कम कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। फिलहाल शहर में पीएम ई-बस सेवा की 25 बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें जल्द ही नई बसें जोड़ दी जाएंगी। पहले 20 और उसके बाद 25 बसों के शामिल होने से इस सेवा की कुल संख्या 70 तक पहुंच जाएगी। नई बसों के शामिल होने के बाद लोकल रूट पर लगाई गई लांग रूट की बसों को हटाया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के रूट पर बसों की कमी भी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन


बस सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। वर्तमान में बसों के बीच का समय अंतराल 10 मिनट से 30 मिनट तक है, जिसे कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -प्रद्धुमन सिंह, निदेशक सीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed