फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fly Dining Restaurant will soon open in Chandigarh 

चंडीगढ़ : अब 160 फुट की ऊंचाई पर लें खाने का मजा, जल्द शुरू होगा फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट

Fri, 04 Dec 2020 01:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 04 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fly Dining Restaurant will soon open in Chandigarh 
चंडीगढ़ में बनेगा फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में अब आने वाले समय में लोग ‘फ्लाई डाइनिंग’ का मजा ले सकेंगे। शहर में एक ऐसे रेस्टोरेंट को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, जहां लोग हवा में लटक कर खाने का लुत्फ ले सकेंगे। इसे फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन लेजर वैली में फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट शुरू करने पर विचार कर रहा है। पहले प्रशासन सुखना लेक या कैंबवाला में यह रेस्टोरेंट शुरू करने पर विचार कर रहा था लेकिन सुखना लेक पर वाइल्ड लाइफ समेत अन्य विवादों के कारण, इसे यहां शुरू करना संभव नहीं है, इसलिए अब लेजर वैली में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन



इस रेस्टोरेंट में क्रेन के जरिए ग्राहकों को 160 फुट की ऊंचाई पर ले जाकर वहां बने 24 सीटों वाले रेस्टोरेंट में खाना परोसा जाएगा। इस संबंध में आखिरी फैसला लेने के लिए शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है। अगर प्रशासन की मंजूरी मिलती है तो जनवरी में लोहड़ी तक इस प्रोजेक्ट को शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


160 फुट की ऊंचाई वाले इस रेस्टोरेंट में रात 10 बजे तक लोग भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से एक बड़े डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया जाएगा, जिसमें कुल 24 सीटें होंगी। एक ग्राहक के लिए यहां डिनर का समय 40 मिनट में तय किया जाएगा। गौरतलब है कि बंगलूरू, नोएडा और आगरा में भी इस तरह का रेस्टोरेंट चलाए जा रहे हैं। 

भोजन का कितना पैसा लगेगा, यह अभी तय नहीं है। फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट में लोगों को इंडियन, एशियन, कॉन्टीनेंटल व्यंजन परोसे जाएंगे। नाश्ते, लंच और डिनर की बुकिंग के समय ही लोगों को अपनी पसंद बतानी होगी। वैसे तो मेन्यू तय होगा, लेकिन खास फरमाइशें भी पूरी की जाएंगी। व्यंजन नीचे से बनकर ऊपर जाएंगे और गर्मागर्म परोसे जाएंगे। 

ग्राहकों के अलावा हवा में लटके इस डाइनिंग टेबल के बीच में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी खड़ा रहेगा। हालांकि प्रति व्यक्ति कितना पैसा चार्ज किया जाएगा, अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसे लेकर भी बैठक में फैसला लिया जा सकता है। 2500 से 4000 रुपये के बीच शुल्क तय किए जा सकते हैं, जो दिन के अनुसार होंगे।


सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम
फ्लाई डाइनिंग की प्रत्येक सीट में बकलिंग लॉक लगे होंगे। लोगों को सीट बेल्ट बांधकर बैठना होगा। हवा में ऊपर जाने से पहले ही हर अतिथि से इश्योरेंस पेपर भी साइन करवाए जाएंगे। ऊपर जाने से पहले ब्रेथ एनेलाइजर से टेस्ट होगा। खासतौर से तैयार किए गए टेबल और कुर्सियों में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सेंसर लगाए गए हैं। हवा की गति तेज होते ही यह बजने लगेंगे। क्रेन के अलावा दूसरे तमाम उपकरणों की रोज जांच होगी। काम करने वाले कर्मचारियों को जर्मनी के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से फ्लाई डाइनिंग पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को चार फुट से ज्यादा ऊंचाई पर डिनर की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed