फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beer Company Using Rock Garden to Promote Beer, Chandigarh People Raised Objections

बियर के प्रचार के लिए रॉकगार्डन के प्रयोग पर नाराज हुए चंडीगढ़िए, बोले- हरकत बर्दाश्त नहीं

Wed, 10 Jun 2020 12:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Beer Company Using Rock Garden to Promote Beer, Chandigarh People Raised Objections
बीयर कंपनी का विज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
आज से 62 साल पहले शिल्पकार नेक चंद सैनी ने रॉक गार्डन के निर्माण के दौरान यह नहीं सोचा होगा कि उनके द्वारा बनाए जा रहे रॉकगार्डन का प्रयोग शराब के प्रचार के लिए किया जाएगा। सोशल मीडिया में एक बियर कंपनी रॉक गार्डन की मूर्तियों के साथ बियर की बोतल का प्रचार कर रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने नाराजगी प्रकट की है। रॉक गार्डन का इस्तेमाल ऐसे करने पर चंडीगढ़ियन ग्रुप में भारी नाराजगी है। ग्रुप के संयोजक राज चड्ढा ने कहा कि इस मामले में एसएसपी विंडो में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


इस बारे में सीबी ओझा, मेंबर सेक्रेटरी, रॉक गार्डन, चंडीगढ़ ने कहा कि रॉक गार्डन के फोटो के साथ शराब के प्रचार-प्रसार किए जाने को लेकर जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने जताया विरोध
रॉक गार्डन चंडीगढ़ ही नहीं देश की विरासत है। इसके बाद भी शराब कंपनियों के प्रचार के लिए यदि इसका प्रयोग किया गया है तो यह सरासर गलत है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। -प्रेम गर्ग, अध्यक्ष, आप, चंडीगढ़

बाबू जी होते तो उन्हें बुरा लगता
शराब के प्रचार-प्रसार के लिए देश की विरासत का प्रयोग करना उचित नहीं है। यदि इस समय बाबू जी जीवित होते तो उन्हें यह देखकर बुरा लगता। यूटी प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। - अनुज सैनी, पुत्र, नेक चंद सैनी


रॉक गार्डन से मिली चंडीगढ़ को पहचान
आज से 62 साल पहले बने रॉक गार्डन से चंडीगढ़ को पहचान मिली है। ऐसे में यदि इस विरासत का दुरुपयोग किया जाता है तो वह सरासर अनुचित है। इस मामले में बियर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  - राहुल महाजन, उद्यान विशेषज्ञ, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed