फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarhi people will eat on European style tables and chairs outside the restaurant in the Plaza of Satara.

Chandigarh News: सतारा के प्लाजा में रेस्टोरेंट के बाहर यूरोपियन स्टाइल वाले मेज-कुर्सी पर खाना खाएंगे चंडीगढ़िए

Tue, 31 Oct 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarhi people will eat on European style tables and chairs outside the restaurant in the Plaza of Satara.
चंडीगढ़। सेक्टर-17 (सतारा) के प्लाजा में अब रेस्टोरेंट संचालक अपने प्रतिष्ठान के सामने यूरोपियन स्टाइल वाले मेज-कुर्सी लगवा सकेंगे। यहां लोग ताजी हवा और धूप का आनंद लेते हुए अपने पसंदीदा भोजन का आनंद ले सकेंगे। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने रेस्टोरेंट्स संचालकों को इसकी इजाजत दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक हुई। आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत पार्षद व निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। समिति ने सेक्टर-17 के रेस्टोरेंट के सामने सुबह 11 से रात 10 बजे तक प्रति माह 100 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से अस्थायी मेज-कुर्सी लगाने की मंजूरी दे दी है। निर्णय लिया है कि नियमों और शर्तों के अनुसार नगर निगम कार्यालय द्वारा साइट के मूल्यांकन के बाद ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि रेस्टोरेंट के सामने लगाए जाने वाले कुर्सी और मेज एक ही डिजाइन और निगम द्वारा मंजूर होंगे। ऐसा इसलिए ताकि देखने में अच्छा लगे। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यूरोप के विभिन्न देशों में एक ही जैसी कुर्सियां लगी होतीं हैं, जो देखने में काफी अच्छी लगती हैं। लोग भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। प्लाजा के जीर्णोद्धार की कड़ी में ही ऐसा किया जा रहा है। इससे लोग सेक्टर-17 प्लाजा की तरफ आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि एक रेस्टोरेंट के सामने अधिकतम 30 कुर्सियां लगाई जा सकेंगी। कुर्सियों को ढकने के लिए शेड लगाने की भी मंजूरी दी गई है। सेक्टर-17 के कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने इसकी इच्छा भी जताई है। निगम की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।


इंदिरा कॉलोनी में छठ पूजा पर पांच लाख खर्च करेगा निगम
समिति ने फैसला किया है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा एक वर्ष की अवधि के लिए 48 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर मौजूदा आउटसोर्स एजेंसी से अतिरिक्त कुत्ते पकड़ने वालों और ड्राइवरों की नियुक्ति, 29.79 लाख रुपये की अनुमानित लागत से रायपुर कलां के गोशाला में पशु चिकित्सालय और घायल बीमार पशु भवन में प्लांटर और रैंप का निर्माण होगा। साथ ही गौतम बिल्डर्स बनाम एमसीसी (मल्टीलेवल पार्किंग, सेक्टर-17 के संबंध में) 2018 के मामले में जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने के लिए वरिष्ठ वकील को शामिल करने की भी मंजूरी दे दी गई। समिति ने मनीमाजरा के कार बाजार के दुकानदारों को राहत नहीं दी है। उनका कहना था कि नौ जुलाई की सभी ने फीस चुकाई लेकिन बहुत ज्यादा बारिश होने के बाद वो दुकान नहीं लगा पाए, इसलिए उनकी फीस आगे किसी रविवार के दिन में एडजस्ट किया जाए। निगम ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed