फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarhi dance on the songs of uttarakhand

उत्तराखंड के गीतों पर झूमे चंडीगढ़िए

Mon, 17 Oct 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
chandigarhi dance on the songs of uttarakhand
हेमा नेगी करासी प्रस्तुति के दौरान टैगोर थिएटर में। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। टैगोर थिएटर में रविवार को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखी। उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका हेमा नेगी करासी ने जैसे ही पोशतो छूमा मेरी भाग्यानी बा... गढ़वाली गीत पेश किया दर्शक झूमने लगे। मौका था रुद्रप्रयाग जन कल्याण मंच चंडीगढ़ की ओर से और चंडीगढ़ के सांस्कृतिक विभाग के सहयोग से रुद्र उत्सव-2022 के आयोजन का। यह आयोजन प्रधान स्वरूप सिंह रावत की अध्यक्षता में हुआ। इसमें उत्तराखंड की लोक गायिका हेमा नेगी करासी और सौरभ मैठाणी ने एक से बढ़कर एक लोकगीत पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने जागर और भजनों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

हेमा नगी करासी ने पानी का पैडाला हयूंका हिमाला... सहित अन्य लोकगीत पेश किए। लोक गायक सौरभ मैठाणी ने ऊंचा धारो मां मेरी मठियाणा मां..., कोटा की चीनी को सब बाजार गया छन हे, गुड्डू का बाबा तुम सुनिंद सियां छन... सहित एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। लोक गायिका अनन्या भट्ट और मीमांसा नेगी ने भी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंच के महासचिव डॉ. हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून के समाजसेवक कुलदीप रावत, भाजपा महिला मोर्चा देहरादून की अध्यक्ष औशा नौटियाल ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, मेयर सरबजीत कौर, पार्षद गुरबक्श रावत, शक्ति प्रकाश देवशाली, पूर्व पार्षद हीरा नेगी, रुद्र प्रयाग जनकल्याण मंच के चेयरमैन अरुण दत्त वशिष्ठ, सांस्कृतिक सचिव दीपक भट्ट, उप सांस्कृतिक सचिव वीणा बिष्ट, वित्त सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित ट्राइसिटी के लोग शामिल हुए। प्रधान स्वरूप सिंह रावत ने आए सभी लोगों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed