{"_id":"592bbd504f1c1bce408b4569","slug":"chandigarh-zila-parishad-and-panchayat-samiti-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न हुए, जानिए कितने वोट पड़े?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान संपन्न हुए, जानिए कितने वोट पड़े?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 May 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया और इसमें लोगों ने काफी उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला परिषद के लिए 65.37 प्रतिशत और पंचायत समिति के लिए 65.05 प्रतिशत मतदान हुआ। रायपुर कला मक्खन माजरा में सबसे अधिक 89.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत समिति के लिए सबसे कम बहलाना में 55.07 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि जिला परिषद के लिए सबसे कम मतदान 56.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला परिषद के लिए जिला परिषद के लिए 27 हजार 720 मतों में से 18121 लोगों ने मतदान किया। जबकि पंचायत समिति के लिए 34197 मतों में से 22 हजार 244 लोगों ने मतदान किया।
पिछली बार से बढ़ा मतदान प्रतिशत
पिछले वर्ष 2012 के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव से इस बार अधिक मतदान हुआ। जहां पिछले चुनाव में जिला परिषद के लिए 53.28 प्रतिशत और पंचायत समिति के लिए 55.14 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस बार पंचायत समिति के लिए 65.05 और जिला परिषद के लिए 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
भाजपा नेता भट्टी बैठे धरने पर
पंचायत समिति रायपुरकलां/मक्खन माजरा और जिला परिषद रायपुरकलां के उम्मीदवा हरमेश सिंह और हरदीप सिंह ने कहा कि बूथ पर पर उन्हें बैलेट बॉक्स नहीं दिखाया गया। रिटर्निंग अफसर कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
मौली जागरां में भाजपा नेता रामबीर भट्टी पोलिंग स्टेशन के बाहर कुछ देर के लिए धरना पर बैठ गए। रामबीर भट्टी का कहना था कि बूथ के अंदर बैठे लोग मतदाताओं को परेशान कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर आकर उन्हें हटाया।