फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh young female cricketer Aditi Sheoran

शेफाली की राह पर अदिति: चंडीगढ़ की इस युवा महिला क्रिकेटर ने दिखाई प्रतिभा, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

Wed, 22 Oct 2025 08:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 08:44 PM IST
सार

अदिति श्योराण ने 15 साल की उम्र में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई जैसी प्रतिष्ठि प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा पेश की है। जिसके लिए उन्हें स्टेट अवॉर्ड सहित कई सम्मान भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Chandigarh young female cricketer Aditi Sheoran
क्रिकेटर अदिति श्योराण - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ की युवा महिला क्रिकेटर अदिति श्योराण ने क्रिकेट के नए सीजन में धमाकेदार आगाज किया है। स्टेट ,नेशनल और बीसीसीआई जैसे बड़े टूर्नामेंट में चंडीगढ़ टीम की खिलाड़ी और कप्तानी कर चुकी 15 साल की अदिति श्योराण ने हाल ही में चंडीगढ़ खेल विभाग की ओर से इंटर स्कूल स्टेट गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा से भी तेज उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 200 के स्ट्राइक रेट से सबसे अधिक रन बनाए।

विज्ञापन


बीते वर्ष चंडीगढ़ क्रिकेट टीम की स्कूल नेशनल स्तर पर अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करने वाली युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण ने इस बार स्टेट स्तर पर भी बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 26 से 30 सितंबर तक इंटर स्कूल अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की छात्रा और सेक्टर-16 स्थित चंडीगढ़ प्रशासन की क्रिकेट एकेडमी की ट्रेनी अदिति श्योराण ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। टी-20 टूर्नामेंट में अदिति ने सबसे अधिक 90 रनों (दो बार अविजित) के साथ ही तीन विकेट और फिल्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप आर्डर बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाद अदिति तेजतर्रा फिल्डर भी है। क्वार्टर फाइनल मैच में अदिति ने बल्ले के साथ ही गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। पहले मैच में अदिति ने सबसे अधिक 6 गेंदों पर 12 रन और दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। सेमीफाइनल मैच में अदिति ने केवल 22 गेंदों पर 40 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें पांच चौके भी शामिल थे। 

उधर अंतिम मैच में भी अदिति श्योराण ने सेंट जेवियर्स के खिलाफ सिर्फ 21 गेंदों पर 38 रनों की शानदार पारी खेली। टूर्नामेंट में कार्मल कान्वेंट क्रिकेट टीम की कप्तान अदिति ने अपने प्रदर्शन से नेशनल और बीसीसीई के टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार किया है। श्योराण ने स्कूल नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इंटर स्कूल स्टेट स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चंडीगढ़ की नेशनल टीम में जाने का मौका मिलता है। इस बार गर्ल्स नेशनल स्कूल गेम्स में क्रिकेट की चैंपियनशिप तेलंगाना में प्रस्तावित है।

चंडीगढ़ और हरियाणा से मिला स्टेट अवॉर्ड

अदिति श्योराण ने 15 साल की उम्र में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा पेश की है। जिसके लिए उन्हें स्टेट अवॉर्ड सहित कई सम्मान भी मिल चुके हैं। 26 जनवरी 2025 को हरियाणा सरकार की ओर से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अदिति को कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी ने सोनीपत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया। अदिति खेल में सम्मान पाने वाली एकमात्र क्रिकेटर थी। उधर चंडीगढ़ प्रशासन ने भी अदिति की खेल प्रतिभा को देखते हुए 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के स्टेट अवॉर्ड के लिए चुना । यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में अदिति को स्टेट अवॉर्ड से नवाजा। चंडीगढ़ क्रिकेट के इतिहास में अदिति श्योराण स्कूल स्तर पर सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट में स्टेट स्तर पर गोल्ड

अदिति ने 2022 में सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम स्थित एकेडमी से क्रिकेट सीखना शुरू किया। केवल चार चार वर्षों में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर चंडीगढ़ महिला क्रिकेट में अलग पहचान बनाई। लड़कों की गेंदों को बाउंड्री से बाहर भेजने वाली अदिति शेफाली वर्मा की तरह निडर बल्लेबाज और टीम के लिए मुश्किल समय में अपनी फिरकी गेंदबाजी से अच्छे बल्लेबाजों को भी चलता कर देती हैं। खुद को एक आलराउंडर के तौर पर तैयार कर रही हैं। अदिति श्योराण अंडर-17 और अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट की लगभग सभी प्रमुख स्टेट, नेशनल और बीसीसीआई प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन(यूटीसीए) चंडीगढ़ की महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। अदिति ने सबसे पहले बीसीसीआई के गुजरात में आयोजित अंडर-15 महिला वन डे टूर्नामेंट से बीसीसीआई प्रतियोगता में हिस्सा लिया। अदिति ने पहले ही बीसीसीआई टूर्नामेंट में शानदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया। 2025-26 में बीसीसीआई की अंडर-19 वनडे महिला चैंपियनशिप में भी अदिति का यूटीसीए की ओर से चयन हुआ।

क्रिकेट एकेडमी में लड़कों के साथ प्रैक्टिस ने बनाया मजबूत खिलाड़ी

चंडीगढ़ प्रशासन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित चंडीगढ़ क्रिकेट एकेडमी में केवल 12 वर्ष की उम्र में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर हैं। पहले इस एकेडमी में सिर्फ लड़कों को ही दाखिला दिया जाता था। अदिति के क्रिकेट के प्रति जज्बे को देखते हुए यूटी के पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और पूर्व एडवाइजर धर्मपाल के निर्देशों पर अदिति को विशेष तौर पर क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिया गया। करीब तीन चार साल की कड़ी मेहनत के दम पर अदिति ने चंडीगढ़ और अपने परिवार का मान बढ़ाया है।

सोनीपत के दुभेटा गांव से बीसीसीआई लेवल तक का सफर

अदिति मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले में दुभेटा गांव (गोहाना के नजदीक) की मूल निवासी हैं। अदिति क्रिकेट में अभी तक अपने बेहतर प्रदर्शन का श्रेय पेशे से किसान दादा रघुबीर सिंह, दादी मूर्ति देवी और हरियाणा शिक्षा विभाग में अंग्रेजी संकाय की लेक्चरर अनू श्योराण को देती हैं। अपनी खेल उपलब्धियों को लेकर खास बातचीत में अदिति बताती हैं कि उन्होंने सबसे पहले दो वर्ष कड़ी मेहनत कर खुद को फिट किया और 15 से 17 किलोग्राम कम किया और अब क्रिकेट स्किल पर ध्यान दे रही हैं। अदिति खेलों के साथ ही स्कूल स्तर पर अन्य गतिविधियों में भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेती हैं। एनसीसी कैडेट अदिति को कहती हैं कि बेटियों को भी शिक्षा के साथ खेलों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्ड में आगे बढ़ने के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना जरूरी है जोकि केवल फिटनेस से ही आ सकती है। अदिति महिला क्रिकेटर शैफाली वर्मा को सबसे बिंदास क्रिकेटर मानती हैं। वह कहती हैं कि भारतीय क्रिकेटर शेफाली और आस्ट्रेलियन क्रिकेटर एलिस पैरी  के खेलने का अंदाज उन्हें सबसे अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed