फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Women's Premier League will start in October

Chandigarh: चंडीगढ़ में होगी महिला प्रीमियर लीग, गली क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलता से उत्साहित यूटीसीए का फैसला

Mon, 04 Sep 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 02:02 AM IST
सार

यूटीसीए की जनरल मीटिंग के दौरान अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इसमें सभी आयु वर्ग में महिला क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में विजय मर्चेंट ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व यूटीसीए तीसरे स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-16 की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
Chandigarh Women's Premier League will start in October
यूटीसीए की बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) डोमेस्टिक क्रिकेट को नया आयाम देते हुए कुछ अन्य टूर्नामेंट शुरू करने जा रहा है। हाल ही में आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट और शहीद चंद्रशेखर आजाद सीनियर टी-20 लीग की सफलता के बाद शहर में क्रिकेट का ग्राफ बढ़ गया है। इससे उत्साहित होकर यूटीसीए अब अक्तूबर में चंडीगढ़ महिला प्रीमियर लीग (सीडब्ल्यूपीएल) की शुरुआत करने जा रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीयू छात्रसंघ चुनाव: मैदान में पंजाब और हरियाणा सरकार भी, मीत हेयर और दिग्विजय चौटाला ने बैठक में की चर्चा
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-17 स्थित निजी होटल में यूटीसीए की 43वें एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) के दौरान अध्यक्ष संजय टंडन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें सभी आयु वर्ग में महिला क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। वहीं, अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में विजय मर्चेंट ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व यूटीसीए तीसरे स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-16 की मेजबानी करेगा। इसमें 12 राज्यों के क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। गत वर्ष छह राज्यों की प्रतिभागिता से अपना दायरा बढ़ाते हुए यूटीसीए बेहतर प्रयास करने जा रहा है। दोनों टूर्नामेंटों की रुपरेखा जल्द घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस और फील्डिंग को लेकर सजग
टंडन ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन को ओर मजबूती देने की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। यूटीसीए खिलाड़ियों की फिटनेस और फिल्डिंग को लेकर काफी सजग है। पिछले सीजन में किए गए प्रदर्शन को लेकर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों से सलाह करने के बाद अब फिटनेस और फिल्डिंग के कैंपों का अधिक संख्या में लगाने जा रहे हैं। इस दिशा में सपोर्ट स्टाफ को भी प्रभावी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed