Chandigarh: पुलिस हिरासत में महिला की माैत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा; चोरी के आरोप में पकड़ा था
अस्पताल पहुंचीं मृतका की अन्य दो साथी महिलाओं ने भी दावा किया कि पुलिस ने छाया देवी के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में शव देखा गया तो उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस की हिरासत में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरी के शक में सेक्टर 19 थाना पुलिस तीन महिलाओं और एक रेहड़ी वाले का पीछा करते हुए सेक्टर-17 तक पहुंची। इस दौरान पुलिस ने एक महिला और रेहड़ी वाले को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य महिलाएं मौके से भाग गईं।
पकड़ी गई बापूधाम कॉलोनी निवासी महिला 59 वर्षीय छाया देवी की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भारी संख्या में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी भी सेक्टर-16 अस्पताल पहुंच गए।
वहीं अस्पताल पहुंचीं मृतका की अन्य दो साथी महिलाओं ने भी दावा किया कि पुलिस ने छाया देवी के साथ मारपीट की थी। परिजनों का आरोप है कि मोर्चरी में शव देखा गया तो उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान हैं। लगभग डेढ़ साै लोगों ने सेक्टर 16 अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि कूड़ा बीनने के लिए छाया देवी अन्य महिलाओं के साथ जाती है।
वहीं डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर का कहना है कि महिलाएं चोरी कर रही थीं। एक महिला भागते समय गिर गई थी। फिलहाल शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.