फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Witness Rajiv surrounded on his own statements, said - Will documents in England

कोठी मामला- अपने बयानों में घिरा राजीव, कहा- वसीयत के दस्तावेज इंग्लैंड में हैं

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, Witness Rajiv surrounded on his own statements, said - Will documents in England
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी कब्जाने के मामले में गवाह राजीव मनकातला से बचाव पक्ष के वकील की जिरह मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान सवालों का जवाब देते हुए राजीव अपने ही बयानों में फंसते दिखे। पिछली सुनवाई पर जिला अदालत ने राजीव को कोठी की वसीयत के दस्तावेज पेश करने को कहा था, जिसे वह पेश नहीं कर सके। उन्होंने अदालत से कहा कि दस्तावेज इंग्लैंड में हैं।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि जिरह के दौरान सवालों के जवाब में गवाह ने कहा कि वह कभी विवादित कोठी में गए ही नहीं, जबकि पिछले बयानों में ही उन्होंने अदालत को बताया था कि वह 2017 में राहुल के पिता के देहांत के समय कोठी में आए थे। उस दौरान सुरजीत और संजीव महाजन से उनकी मुलाकात हुई थी। मंगलवार को मामले के गवाह पीके दास की भी गवाही भी होनी थी, जिसे जिला अदालत ने अगली सुनवाई के लिए टाल दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
राजीव बोला, मेरे नहीं मां के नाम पर है वसीयत
पिछली सुनवाई पर गवाह राजीव ने कोठी में राहुल मेहता, मोहित मेहता, राजीव मनकातला और संजीव मनकातला की 25-25 प्रतिशत की हिस्सेदारी का दावा किया था जबकि मंगलवार को जिरह के दौरान राजीव ने स्वीकार किया कि कोठी की वसीयत राहुल की मां ने उनकी मां के नाम पर की थी। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि कोठी में हिस्सेदारी को लेकर एक मामला अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सुनवाई के दौरान राजीव के दस्तावेज लेने से जज ने किया मना
बचाव पक्ष वकील ने बताया कि जिला अदालत में सुनवाई के दौरान गवाह राजीव ने न्यायाधीश को केस से जुड़े कुछ दस्तावेज सौंपना चाहे लेकिन जज ने उन दस्तावेजों को लेने से इनकार कर दिया। अदालत ने गवाह से कहा कि मामले से जुड़े किसी भी दस्तावेज को पुलिस जांच के दौरान सुपुर्द करना चाहिए था। नियमों के विरुद्ध कोई भी दस्तावेज सीधे अदालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed