फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh winter, Warm clothes, rain in the city in 48 hours

ठंड की पहली बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जानिए और कितना गिरेगा पारा?

Sat, 07 Jan 2017 05:59 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jan 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
chandigarh winter, Warm clothes, rain in the city in 48 hours
ठंड की पहली बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला
ठंड की पहली बारिश ने सिटी ब्यूटिफुल के लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। शुक्रवार की शाम हुई हल्की बूंदाबादी शनिवार सुबह तेज बारिश में तब्दील हो गई। इससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


वीकेंड होने के बाद भी लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। सुबह कोहरा भी छाया रहा जिसका असर चंडीगढ़ की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर आज सुबह बारिश के बाद अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया गया। इस गिरावट के बाद से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास और ज्यादा हो रहा है। यह हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड के कारण शहर के पार्कों और खेल के मैदान भी सूने नजर आए। जब से सर्दी का मौसम शुरू हुआ है तब से पहली बार बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed