{"_id":"73d14402c45046b6d008230e56d7acf1","slug":"chandigarh-will-take-part-in-republic-day-prade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी चंडीगढ़ की झांकी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में 26 जनवरी 2016 को दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में चंडीगढ़ की झांकी देखने को मिलेगी। भारत सरकार ने चंडीगढ़ के दावे पर अपनी मुहर लगा दी है। अगले कुछ दिनों में झांकी बनाने का काम भी शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
परेड में देशभर की कुल 14 झांकियां शामिल की जाएंगी। चंडीगढ़ ने 54 से अधिक झांकिंयों को पछाड़ते हुए अंतिम 14 में जगह बना ली है। चंडीगढ़ की झांकीयहां के आर्किटेक्चर वर्क, प्लांड सिटी कॉन्सेप्ट और क्वालिटी ऑफ लाइफ थीम पर आधारित होगी।
विज्ञापन
इससे पहले 2014 में चंडीगढ़ की झांकी 26 जनवरी परेड में शामिल की गई थी। उस झांकी का थीम रॉक गार्डन था। उसमें रॉक गार्डन के वॉटर फॉल को मुख्य तौर पर दिखाया गया था। कांच की चूड़ियों वाली मूर्तियों और टूटे हुए मटकों को भी झांकी में दिखाया गया था। चंडीगढ़ का प्रतीक ओपन हैंड भी इसमें शामिल था।
विज्ञापन
उस साल की परेड में पंजाब और हरियाणा की झांकी को जगह नहीं मिली थी। लेकिन पिछले साल की परेड में चंडीगढ़ जगह नहीं बना पाया। इस बार अधिकारियों ने कंपलीट होम वर्क कर अपना दावा झांकी केलिए किया। जिस पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है।
इसी साल चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए की 50वीं डेथ एनिवर्सिरी भी मनाई जा रही है। कार्बूजिए की याद में ही झांकी का थीम मॉडर्नाइजेशन आर्किटेक्चर वर्क और उसमें नेचर की खूबसूरती को रखा गया है।
झांकी में क्या-क्या चीजें दर्शाई जाएं इसके लिए प्रशासन ने नामी चीफ आर्किटेक्ट्स और एक्सपर्ट्स की टीम बनाई है। इस टीम की मदद से सब चीजें फाइनलाइज की जा रही हैं।
2001 से पहले रेगुलर शामिल होती थी झांकी
2001 से पहले तक परेड में नियमित तौर पर चंडीगढ़ की झांकी निकलती थी। हर साल झांकी का थीम अलग होता था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने इसमें रुचि लेना बंद कर दिया था। 13 साल के लंबे अंतराल केबाद 2014 में फिर चंडीगढ़ की झांकी शामिल हुई।
फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्यातिथि
इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रैनकोइस हॉलैंडे मुख्यातिथि केतौर पर शिरकत करने वाले हैं। चंडीगढ़ केक्रिएटर ली कार्बूजिए भी फ्रांस के रहने वाले थे। इस बात ने भी कहीं न कहीं चंडीगढ़ की दावेदारी को मजबूती दी।
राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में चंडीगढ़ की झांकी भी दिखेगी। चंडीगढ़ ने अंतिम 14 में जगह बना ली है। सीनियर अधिकारियों को इस बार झांकी की दावेदारी की कमान सौंपी गई थी। जिसका रिजल्ट अब सबके सामने है।
- अनुराग अग्रवाल, सेक्रेटरी होम कम टूरिज्म, चंडीगढ़