फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will soon get their own wheelchair cricket team 

अच्छी खबर: चंडीगढ़ की भी होगी अपनी व्हीलचेयर क्रिकेट टीम, सुनील होंगे कप्तान

Fri, 04 Jun 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 03:27 PM IST
सार

अभी तक चंडीगढ़ के खिलाड़ी पंजाब की टीम से खेलते आ रहे हैं। व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष वीर सिंह संधू ने चंडीगढ़ की टीम बनाने का बीड़ा उठाया है। 
 

विज्ञापन
Chandigarh will soon get their own wheelchair cricket team 
दिव्यांग क्रिकेटर सुनील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों को अब दूसरे राज्यों की टीम से खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी महीने चंडीगढ़ को अपनी क्रिकेट टीम मिल जाएगी। नेशनल के साथ यह टीम दिव्यांग प्रीमियर लीग और टी-10 लीग में भी हिस्सा लेगी।

विज्ञापन


व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष व पंजाब टीम के कप्तान वीर सिंह संधू ने यह जानकारी दी। संधू चंडीगढ़ में रहते हैं और पंजाब की टीम से खेलते आ रहे हैं। वह भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ की अपनी टीम बनाने के लिए व्हीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी की मदद ली जा रही है। यही सोसाइटी किट से लेकर व्हील चेयर तक का इंतजाम करेगी। 
विज्ञापन



टॉप 15 खिलाड़ी होंगे टीम में शामिल
वीर सिंह संधू ने बताया कि पंजाब व्हीलचेयर टीम से खेलने वाले बेहतरीन गेंदबाज सुनील चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे। वह व्हीलचेयर क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। यह हैट्रिक सुनील ने वर्ष 2018 में नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाफ लगाई थी। चंडीगढ़ टीम में कुल 15 खिलाड़ी होंगे, जिन्हें ट्रायल के आधार पर चुना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को आर्थिक मदद भी मिल सकेगी
संधू ने बताया कि चंडीगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट टीम नेशनल टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। इसके साथ यह टीम दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खेली जाने वाली आईपीएल का हिस्सा भी होगी। अगले कुछ महीनों में टी-10 लीग भी शुरू हो रही है। इन दोनों लीग में खेलते हुए खिलाड़ियों को आर्थिक मदद भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed