फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh will be seen on the path of duty after 10 years

Chandigarh News: 10 साल बाद कर्तव्य पथ पर दिखेगा चंडीगढ़

Sun, 22 Dec 2024 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh will be seen on the path of duty after 10 years
चंडीगढ़। यह खुशी का असीम पल है। 10 साल के बाद 26 जनवरी सिटी ब्यूटीफुल की झांकी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नजर आएगी। यूटी प्रशासन ने ‘स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास’ थीम पर झांकी का स्केच और मॉडल तैयार किया है। इसे शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी। अब चंडीगढ़ देश के उन 15 राज्य और यूटी में शामिल हो गया है, जिनकी झांकियों को 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर शोकेस करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ को ये मौका 10 साल बाद मिला है। इससे यूटी प्रशासन के डीपीआर विभाग में खुशी की लहर है। आखिरी बार वर्ष 2014 में चंडीगढ़ की झांकी नजर आई थी। पिछले कई वर्षों से प्रशासन ने कई थीम पर केंद्र को झांकियों के मॉडल भेजे, लेकिन किसी का चयन नहीं हुआ। इस वर्ष स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास थीम पर झांकी का प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

अब कर्तव्य पथ पर थीम के अनुसार चंडीगढ़ को आधुनिक और प्रगतिशील सोच के साथ एक समृद्ध जीवनशैली प्रदान करने वाले शहर के रूप में दिखाया जाएगा। एक ऐसा शहर जो विरासत और आधुनिक वास्तुकला का आदर्श संगम है। थीम में प्रस्तावित किया गया है कि यहां जपानी गार्डन, नेक चंद का रॉक गार्डन, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट जैसी संरचनाएं हैं। ये शहर मॉडल सोलर सिटी बन रहा है जो पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है। थीम में पब्लिक बाइक शेयरिंग को भी दिखाया जाएगा। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार सिर्फ 15 राज्य व यूटी का ही चयन हुआ है, जिसमें चंडीगढ़ भी एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed