{"_id":"5c62abecbdec224e2113558a","slug":"chandigarh-wife-dead-after-husband-died-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः पढ़ें अटूट बंधन की ये कहानी, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने यूं ली आखिरी सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियानाः पढ़ें अटूट बंधन की ये कहानी, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने यूं ली आखिरी सांस
Wed, 13 Feb 2019 09:15 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी
62 साल के पति के साथ 55 साल की पत्नी ने भी आखिरी सांस ली। दोनों के बीच गजब का अटूट बंधन था। दरअसल, वृद्ध पति की मौत का सदमा पत्नी सह नहीं पाई। खबर सुनते ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
घटना पंजाब के अबोहर के नई आबादी की है। दंपती की मौत की खबर से कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को दोपहर बाद मुख्य शिवपुरी में दोनों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया। नई आबादी निवासी 62 वर्षीय अर्जुन सिंह चौहान पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनकी पत्नी बिमला देवी को जैसे ही पति की मौत की खबर मिली तो वह यह सदमा सहन नहीं कर सकीं और देखते ही देखते करीब 55 वर्षीय बिमला देवी ने भी प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग दंपती की एक साथ मौत होने की खबर फैलने से आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन