फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh wettest in febuary

उत्तर भारत में सबसे ज्यादा भीगा चंडीगढ़

Sun, 02 Mar 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Mar 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
chandigarh wettest in febuary
सिटी ब्यूटीफुल में शनिवार को रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा बादल चंडीगढ़ में ही बरसे। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में 20.2 एमएम बारिश हुई जबकि करनाल में 3.4, भिवानी में 2.4, अंबाला में 1.7 और अमृतसर में 0.3 एमएम बरसात दर्ज की गई।
विज्ञापन


शनिवार करीब 11 बजे से पूरे ट्राइसिटी में मूसलाधार बारिश हुई। करीब ढाई बजे तक लगातार बारिश होती रही। उसके बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी बहुत थमी। उसके बाद शाम पांच बजे तक छिटपुट बारिश होती रही है। लगातार बारिश से लोगों को कई सारी दिक्कते भी आई।
विज्ञापन


छह डिग्री गिरा तापमान 
लगातार बारिश होने से दिन के तापमान में काफी गिरावट देखी गई। एक दिन के भीतर करीब छह डिग्री तापमान गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री था जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 17.4 दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मौसम खुलने के आसार 
मौसम विभाग ने संभावना जताते हुए कहा है कि रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर हरियाणा व पंजाब के कई इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। इससे दोनों ही राज्यों के कुछ हिस्सों में ठंडक बढ़ सकती है। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है। 3 मार्च को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।

हाईलाइटर्स
- 55.4 एमएम बारिश हुई चंडीगढ़ में फरवरी माह में
- 10 वर्षों में फरवरी का यह तीसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना रहा
- इससे पहले फरवरी माह में 2007 में 164.7 और 2013 में 90.9 एमएम बारिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed