फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather will change from tomorrow

कल हल्की बारिश के लिए तैयार रहे, मौसम बदलेगा, ठंड भी बढ़ेगी

Sun, 11 Feb 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather will change from tomorrow
Chandigarh rain - फोटो : File Photo
मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 11 से 13 फरवरी के बीच चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक 11 से 14 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ काफी सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है, जो इस समय दक्षिणी राजस्थान और इससे गुजरात की ऊपर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


इससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और भारी बारिश के संकेत हैं जबकि मैदानी इलाके चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कश्मीर और हिमाचल के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ राजस्थान पर बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से भी मैदानी क्षेत्र में मौसम की हलचल बढ़ जाएगी। हवाओं के बदलते रुख से भी बादलों का प्रभाव बढ़ेगा। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आ सकती है। दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री और रात के तापमान में तीन से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। तापमान अधिक होने से संभावना जताई जा रही थी कि इस बार गर्मी जल्द आ सकती है। अधिकतम तापमान 26 के पार रिकार्ड किया गया।


चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। हालांकि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश से तापमान में कमी आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed