{"_id":"5886459f4f1c1bbd7ecf43fd","slug":"chandigarh-weather-will-be-changed-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम से बदल सकता है मौसम, बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम से बदल सकता है मौसम, बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : File Photo
मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव आ सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार कई इलाकों में बारिश व ओले गिर सकते हैं, जबकि वीरवार को मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से पहले मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
इसी तरह से सोमवार रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। 25 व 26 जनवरी को बारिश के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद एक बार फिर से शहर शीत लहर की चपेट में आ सकता है।