फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather, Weather may change in next 24 hours

अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम, 5 को ओले-आंधी की आशंका

Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
chandigarh weather, Weather may change in next 24 hours
अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से राहत मिलने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे के भीतर चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के मौसम में बदलाव आ सकता है। सोमवार रात से बादल छा सकते हैं। रात के वक्त हल्की बारिश की संभावना भी है। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने हरियाणा व पंजाब के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दोनों ही राज्यों के कुछ इलाकों में ओले के साथ 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे गर्मी में थोड़ी नरमी देखी जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से शनिवार रात का तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed