{"_id":"64af9247216f4c338209817d","slug":"chandigarh-weather-update-water-level-of-sukhna-lake-increased-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather: रात में हुई बरसात, बढ़ने लगा सुखना लेक का जलस्तर, दोबारा खोले जा सकते हैं फ्लड गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather: रात में हुई बरसात, बढ़ने लगा सुखना लेक का जलस्तर, दोबारा खोले जा सकते हैं फ्लड गेट
Thu, 13 Jul 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:43 PM IST
सार
गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन लाइट पर तक भारी जाम लगा रहा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के कर्मी लगातार जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में बुधवार रात को एक बार फिर बरसात हुई। रात में 3.3 एमएम बारिश हुई। इससे सुखना लेक में पानी का लेवल एक बार फिर बढ़ने लगा है। वहीं पहाड़ों से भी काफी पानी सुखना में आया है, जिसकी वजह से जलस्तर बढ़ रहा है। अभी सुखना में पानी 1162.10 फीट पर पहुंच गया है। जैसे ही पानी 1162.40 सीट पर पहुंचेगा, लेक के फ्लडगेट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Weather: चंडीगढ़ से मनाली गई PRTC की बस पानी में बही, ड्राइवर का शव मिला, कंडक्टर की तलाश जारी
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन लाइट पर तक भारी जाम लगा रहा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के कर्मी लगातार जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए लगे हुए हैं। इस दौरान ऑटोमेटिक ट्रैफिक लाइटों को मैनुअल कर भारी ट्रैफिक को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को मौलीजागरां अंडरब्रिज के नीचे से पानी निकालकर इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। इससे मध्यमार्ग पर ट्रैफिक का बोझ कुछ कम होगा।