फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather update: PRTC bus going from Chandigarh to Manali missing

Punjab: स्कूल-आंगनबाड़ी में 17 तक छुट्टी, फिरोजपुर में टूटा पुल, मनाली गई PRTC की बस बही, ड्राइवर का शव मिला

Thu, 13 Jul 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 8वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला पीएसईबी मैनेजमेंट ने लिया है। परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Punjab Weather update: PRTC bus going from Chandigarh to Manali missing
पीआरटीसी की बस गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में हो रही बारिश और कई इलाकों में बाढ़ के मद्देनजर पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। अब स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 17 जुलाई को खुलेंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस और सामाजिक सुरक्षा महिला एवं विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहले बारिश के चलते 13 जुलाई तक छुट्टियां की गई थीं लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इन्हें बढ़ाया गया। पढ़ाई के साथ ही बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा भी जरूरी है इसलिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि पंजाब में करीब 40 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें 30 लाख विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीएसईबी ने 8वीं कक्षा की कंपार्टमेंट विषय की परीक्षाएं रद्द कीं
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 8वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला पीएसईबी मैनेजमेंट ने लिया है। परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षाओं की नई डेटशीट जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। इस बारे में सूचना बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन

मनाली गई पीआरटीसी की बस बही
पीआरटीसी की रविवार को चंडीगढ़ से मनाली के लिए गई बस पानी में बह गई है। बस के ड्राइवर का शव बरामद हो गया है वहीं कंडक्टर की तलाश जारी है। पनबस यूनियन के अध्यक्ष चानन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पीआरटीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बस के लापता होने की सूचना शेयर की थी।  पीआरटीसी ने लोगों से अपील की थी कि अगर किसी को बस के बारे में जानकारी मिलती है तो उनके द्वारा दिए गए नंबरों पर शेयर करें। वहीं इस बस में कितने यात्री थे, इस बारे में भी अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है। 

यह भी पढ़ें: Punjab Flood: पंजाब में 14 जिलों के 1058 गांव बाढ़ की चपेट में, भाखड़ा-पौंग बांध से पानी छोड़ने से बढ़ा खतरा

नौ जुलाई को रवाना हुई थी बस
नौ जुलाई रविवार के दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर बस नम्बर PB65BB4893  चंडीगढ़ 43 सेक्टर से मनाली के लिए निकली थी लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद बस जब डिपो वापस नहीं पहुंची तो बस की तलाश शुरू हुई। बस के स्टाफ से संपर्क साधना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। पीआरटीसी ने अपील की थी कि अगर किसी व्यक्ति को बस की जानकारी हो तो कृपया 9914612665, 887215627 पर जानकारी दे। अब बस के ड्राइवर का शव बरामद हो गया है। 

सोशल मीडिया पर नदी में बह रही बस का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर नदी में बह रही बस का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह पंजाब रोडवेज की बस है।  

फिरोजपुर में पुल टूटा, कई गांवों का संपर्क कटा
वहीं फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव झुग्गे हजारा सिंह वाला के पास पुल टूट गया जिससे करीब 22 गांवों का संपर्क फिरोजपुर शहर से कट गया है। हरिके हेड से पानी छोड़े जाने के बाद पाकिस्तान सीमा से सटे जिले फिरोजपुर और फाजिल्का के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। हालांकि, लोगों को एक दिन पहले ही राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया था। फिर बड़ी संख्या में लोग फंस गए हैं।

पौंग बांध से बुधवार को 20,000 क्यूसिक पानी ब्यास में छोड़ा गया है। वहीं, भाखड़ा बांध से भी 19,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गुरुवार को 16000 क्यूसेक और छोड़ा जाएगा। इससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।


 

14 जिलों के 1058 गांव बाढ़ की चपेट में
पंजाब के 14 जिलों के 1058 गांव इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के कारण मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया, जबकि पांच लापता हैं। राज्य में 13574 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। कुल 127 राहत कैंप लगाए गए हैं। पठानकोट में रणजीत सागर बांध से भी पानी छोड़ा गया है। आसपास के गांवों के लोगों को राहत कैंपों में भेज दिया गया है। कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी उतरने से लोगों को राहत भी मिली है। 

सीएम पहुंचे संगरूर, घग्गर प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा किया। सीएम भगवंत मान संगरूर पहुंचे और प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने लिखा कि लोगों की सरकार लोगों के साथ खड़ी है। इससे पहले उन्होंने खरड़ में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का जायजा लिया था। साथ ही उनको आई दिक्कतों को भी सुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed