{"_id":"6766ef9623eb401fc9df78e9f0e7c936","slug":"chandigarh-weather-report-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दिन का पारा चढ़ा पर रात का गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दिन का पारा चढ़ा पर रात का गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में थोड़ी राहत मिलने के बाद अब रात का पारा गिरने लगा है। शुक्रवार को रात न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
विज्ञापन
यह अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान है। रात के वक्त कोहरा भी काफी अधिक था। हालांकि दिन के तापमान में रोजाना एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया है कि सर्दी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। दिन और रात के तापमान में अधिक फर्क नहीं आएगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन का तापमान 16 से 18 डिग्री और रात का तापमान 5 से छह डिग्री के बीच रहने वाला है। 26 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। उसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन