फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Weather News Chandigarh colder than Shimla

Chandigarh Weather News: शिमला से भी ठंडा चंडीगढ़, सर्द हवाओं से दिन में भी कांपते रहे लोग

Wed, 04 Jan 2023 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा।

विज्ञापन
Chandigarh Weather News Chandigarh colder than Shimla
chandigarh Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल यह है कि चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम हो गया है। बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो शिमला से 1.4 डिग्री कम है। कड़ाके की इस ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ समेत पूरा हरियाणा और पंजाब शीतलहर की चपेट में है। बुधवार को शहर के दिन व रात के तापमान में कमी आई है। इससे चंडीगढ़ में दिन का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम था। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य एक डिग्री ज्यादा रहा। दूसरी तरफ, शिमला का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। बुधवार को शहर में दोपहर में धूप निकली लेकिन ठंड से जरा भी राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बादल छा सकते हैं। सुबह और रात के वक्त धुंध छाई रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के चलते तीन उड़ानें रद्द, 15 देरी से गईं
घने कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार को तीन उड़ानें रद्द रहीं। 15 विमानों ने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी। मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली, श्रीनगर, कुल्लू की उड़ानें निर्धारित समय से दो से तीन घंटे लेट रहीं। ये सभी फ्लाइट्स चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 6:15 से 9 बजे के बीच उड़ान भरती हैं। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि सुबह के समय दृश्यता शून्य थी, जिसकी वजह से उड़ानें प्रभावित हुईं।

आने वाले दिनों में जारी रहेगा कोल्ड डे
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा। अब दिन के साथ रात के तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। इसमें कमी आने के बाद रात में भी सर्दी बढ़ जाएगी। अभी गनीमत यह है कि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।


अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
गुरुवार को सुबह और रात के समय घनी धुंध पड़ने की आशंका है। दिन के समय मौसम के साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह और रात के समय घनी धुंध का अनुमान है। दिन के समय बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को सुबह और रात के समय घनी धुंध पड़ने की आशंका है। दिन में रुक-रुक कर बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed