{"_id":"66c8633b6a9257945409411d","slug":"chandigarh-weather-monsoon-update-512-8-mm-rain-in-city-till-now-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मानसून कमजोर: अभी तक 512.8 एमएम बारिश, जबकि सामान्य कोटा 844.5 MM, ये हैं 10 साल के आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मानसून कमजोर: अभी तक 512.8 एमएम बारिश, जबकि सामान्य कोटा 844.5 MM, ये हैं 10 साल के आंकड़े
Fri, 23 Aug 2024 03:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:54 PM IST
सार
चंडीगढ़ मानसून कमजोर पड़ गया है। अगले चार से पांच दिन बारिश के आसार कम हैं। वहीं इस बार मानसून सीजन में बारिश का कोटा पूरा होने में लगभग 350 एमएम बारिश और चाहिए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इस बार मानसून अभी तक उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया है। क्योंकि शहर में मानसून सीजन में जो बारिश हुई है वह सामान्य से लगभग 21 प्रतिशत कम है। बारिश न होने से लोगों को गर्मी और उमस बेहाल कर रही है। बीते पांच दिन से पूरे शहर में बारिश नहीं हुई है। हालांकि कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई है। वहीं, शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा सुबह घने बादल छाए हुए थे। शहर के कुछ सेक्टरों में हल्की बारिश भी हुई। वहीं आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।
मानसून सीजन चार माह का होता है। एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है। इन चार महीनों में चंडीगढ़ में सामान्य बारिश का कोटा 844.8 एमएम है। वहीं, चंडीगढ़ में अभी तक 512.8 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश से 20.8 प्रतिशत कम है।
अगस्त में अभी तक 266.9 एमएम बारिश
अगस्त महीने पूरा होने में एक हफ्ता बचा है। अगस्त में अभी तक 266.9 एमएम बारिश हुई है। वहीं इससे पहले जुलाई में 236 और जून में कुल 9.9 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विभाग ने दिए थे अच्छे बारिश के संकेत
मौसम विभाग ने इस बार अच्छे मानसून के संकेत दिए थे, बावजूद इसके जून जुलाई लगभग सूखा रहा। जून में सामान्य बारिश का कोटा 155.5 एमएम है, लेकिन इस बार कुल 9.9 एमएम ही बारिश हुई है। वहीं, जुलाई में 283.5 एमएम बारिश सामान्य बारिश मानी जाती है, जबकि जुलाई में शहर में 236 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मानसून सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो सकता है।
वर्ष 2020 में अगस्त में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश
अगस्त माह को मानसून सीजन का पीक माना जाता है। क्योंकि शहर में अगस्त में अच्छी बारिश होती है। इससे पहले वर्ष 2020 में अगस्त के पूरे महीने में सबसे ज्यादा बारिश 441.3 एमएम हुई थी। जो बीते 10 साल का रिकार्ड है।
अगस्त में बारिश का आंकड़े
साल बारिश (एमएम)
2023 270.2
2022 159.1
2021 168.3
2020 441.3
2019 228.7
2018 286.9
2017 339.2
2016 167.8
2015 106.8
2014 30.9