{"_id":"5f434da98ebc3e3ccd347885","slug":"chandigarh-weather-monsoon-effect-on-weather-rainfall-forecast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अगस्त महीने में मानसून मेहरबान और हुई रिकॉर्ड बारिश, 26 से फिर बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अगस्त महीने में मानसून मेहरबान और हुई रिकॉर्ड बारिश, 26 से फिर बरसेंगे बादल
Mon, 24 Aug 2020 10:48 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:48 AM IST
सार
- कसौली में बादल बनने से हुई चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश
- शनिवार रात करीब 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई
विज्ञापन
बारिश में गंतव्य की ओर जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त में मानसून चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में पूरी तरह से मेहरबान है। शनिवार रात को भी अच्छी बारिश देखने को मिली। रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई बारिश देर रात तीन बजे तक जारी रही। रात में करीब 80.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार को मानसून के कमजोर होते ही यहां की हवाएं पहाड़ों की ओर चली गईं।
इससे कसौली के आसपास बादल बने और मूसलाधार बारिश हुई है। सुरेंद्र पाल के मुताबिक, जब मानसून कमजोर होता है तो हवाएं पहाड़ों की ओर चली जाती हैं। इससे बादल बनते हैं और अचानक से बारिश शुरू हो जाती है। शनिवार रात यही हुआ। बारिश से देर रात जगह-जगह पानी भर गया। सुखना भी उफान पर आ गई। वहीं, रविवार को मौसम साफ रहा।
शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से एक डिग्र्री कम था। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 97 फीसदी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम मात्रा 64 फीसदी।

26 से फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगस्त के आखिरी सप्ताह भी अच्छी-खासी बारिश होनी की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के आसपास निम्न दबाव बनेगा। इससे मानसून को सपोर्ट मिलेगा और अच्छी खासी बारिश होगी। यह प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जो दो से तीन दिन तक जारी रह सकती है। इससे पहले भी एक दो बार बारिशें की बौछारें आ सकती हैं।
मानसून की आधी बारिश अगस्त में
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त में अब तक 419.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो मानसून सीजन में होने वाली बारिश का 50 फीसदी से ज्यादा है। आमतौर पर माना जाता है कि चंडीगढ़ में मानसून के दौरान करीब 800 मिलीमीटर तक बारिश होनी चाहिए। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस साल अगस्त की बारिश ने दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल अगस्त में 284.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि साल 2018 में 304.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।