फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Villagers of Kajheri put up banners warning BJP leaders not to enter Village 

चंडीगढ़: ग्रामीणों ने लगाया बैनर-कजहेड़ी में न घुसें भाजपाई, भाजपा अध्यक्ष का दावा-पोस्टर लगाने वाले कांग्रेसी

Sat, 04 Sep 2021 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Sep 2021 11:58 AM IST
सार

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में शहर के अधिकतर चौकों पर किसान समर्थक किसानी झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह तो लंबे समय से डेरा डाले बैठे हैं। उनके समर्थकों की तादाद भी काफी है।

विज्ञापन
Chandigarh: Villagers of Kajheri put up banners warning BJP leaders not to enter Village 
कजहेड़ी गांव में लगा बैनर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी के लोगों ने शुक्रवार को बैनर लगाकर भाजपा नेताओं को गांव में न घुसने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बैनर लगाने वालों को कांग्रेसी बताया है। वहीं शनिवार को गांव में एक शिलान्यास कार्यक्रम है, जिसमें भाजपा पार्षद को जाना है। 

विज्ञापन


तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में शहर के अधिकतर चौकों पर किसान समर्थक किसानी झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह तो लंबे समय से डेरा डाले बैठे हैं। उनके समर्थकों की तादाद भी काफी है। चंडीगढ़ के आसपास के गांव वाले भी अपना समर्थन देने आ चुके हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आह्वान कर चुके हैं कि भाजपा नेताओं को गांव में न घुसने दें। इसी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को गांव कजहेड़ी के किसान समर्थकों ने बैनर लगा दिया है। बैनर में लिखा है-शरीर का मर जाना मौत नहीं, जमीर का मर जाना मौत है। गांव कजहेड़ी में भाजपा के किसी भी छोटे बड़े नेता या समर्थक का आना सख्त मना है। यदि कोई नेता आता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन



इससे पहले भी हो चुका है विरोध प्रदर्शन
इससे पहले भी भाजपा के कार्यक्रमों का ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध हो चुका है। इसे देखते हुए मेयर रविकांत शर्मा ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के शिलान्यास का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। कई जगह तो विरोध के डर से भाजपा नेता मौके पर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जाऊंगा कजहेड़ी, असली किसान होंगे तो पैर पकड़ लूंगा
कजहेड़ी गांव में शनिवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम है। उसमें मेरी पार्षद पत्नी चंद्रावती शुक्ला जाएंगी। मैं भी साथ रहूंगा। असली किसान होंगे तो पैर पकड़ लूंगा। किसी के डर से कार्यक्रम में जाना नहीं छोड़ सकते।  -गोपाल शुक्ला, भाजपा नेता

मुझे कौन रोक सकता है। यह लोकतंत्र है। परसों कजहेड़ी में 500 लोगों का कार्यक्रम किया था। गांव के विकास कार्य के लिए गए थे। मैं भी शामिल हुआ था। मेयर रविकांत शर्मा के अलावा एरिया पार्षद चंद्रावती शुक्ला भी थीं। कुछ लोग विरोध करने आए थे, उन्हें गांव के लोगों ने ही भगा दिया था। ये कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी के लोग हैं। मेरे साथ पूरा गांव है। बैनर लगाने वाले कांग्रेसी हैं। -अरुण सूद, अध्यक्ष, भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed