{"_id":"59b29ee14f1c1bf27f8b51cc","slug":"chandigarh-varnika-kundu-stalking-case-vikas-barala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास बराला की जमानत याचिका की सुनवाई पर सोमवार तक स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास बराला की जमानत याचिका की सुनवाई पर सोमवार तक स्टे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Vikas Barala
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला की अतिरिक्त सत्र न्यायालय (एडीजे) में दायर जमानत याचिका की सुनवाई पर सेशन कोर्ट ने सोमवार तक रोक लगा दी है। अदालत ने यह रोक पुलिस की ओर से दायर याचिका के बाद लगाई है। वहीं सेशन कोर्ट ने पुलिस की याचिका पर बचाव पक्ष के वकील को सोमवार के लिए नोटिस किया है। वहीं जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
सेक्टर-26 थाना पुलिस की ओर से शुक्रवार सुबह सेशन कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि, यूटी प्रशासन की 11 फरवरी 2014 की नोटिफिकेशन के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामलों की सुनवाई विशेष रूप से गठित की गई कोर्ट में हो। इसमें महिलाओं के मामलों की सुनवाई करने वाली जज महिला हो।
सेशन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बचाव पक्ष को सोमवार के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही जमानत याचिका की सुनवाई पर सोमवार तक स्टे लगा दी है। सेशन कोर्ट सोमवार को याचिका के ट्रांसफर करने पर दोनों पक्षों की दलील और बहस सुनने के बाद ही फैसला लेगी कि याचिका महिला अपराध के लिए गठित विशेष कोर्ट में ट्रांसफर करनी है या नहीं। वहीं अगर याचिका खारिज होती है तो याचिका पर मंगलवार को एडीजे आरके शर्मा की अदालत में ही इसकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
इससे पहले वीरवार को विकास बराला की ओर से सेशन कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने याचिका पर सेक्टर-26 थाना पुलिस को शुक्रवार के लिए नोटिस किया था।