{"_id":"5ceecd99bdec2207490a0d86","slug":"chandigarh-ut-administration-increases-dearness-allowance-by-6-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोहफाः चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाया, जानें कितनी हुई वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोहफाः चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ाया, जानें कितनी हुई वृद्धि
Thu, 30 May 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के बाद यूटी प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता छह फीसदी बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी का फायदा यूटी प्रशासन के करीब 25 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 148 से बढ़ाकर 154 फीसदी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2019 से लागू मानी जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 प्रतिशत बढ़ने के बाद यूटी प्रशासन ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता छह फीसदी बढ़ा दिया है। डीए में हो रही इस बढ़ोतरी से खजाने पर प्रतिमाह लगभग 3.5 करोड़ का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
पांचवें वेतन आयोग के अनुसार, 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में ग्रुप सी में एंट्री लेवल पर 1296 से 5754 रुपये की बढ़ोतरी होगी। ग्रुप-बी में एंट्री लेवल में 2340 से 10284 रुपये प्रति माह जबकि ग्रुप-ए में एंट्री लेवल पर 3582 से 12736 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
इतनी बढ़ जाएगी सचिवों की सैलरी
यदि यूटी प्रशासन के सचिवों की बात करें तो ज्वाइंट सेक्रेटरी की सैलरी की में लगभग 12000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं सबसे ऊंचे पद सचिव की सैलरी में हर महीने 15000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।