फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UK strain found in 2800 covid-19 Patients in Chandigarh

चिंताजनक : चंडीगढ़ में तीन हजार कोरोना पॉजिटिव, 2800 में मिला यूके स्ट्रेन, बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

Fri, 16 Apr 2021 08:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 16 Apr 2021 08:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि पीजीआई की रिपोर्ट के आधार पर यह तय हो गया है कि शहर में मौजूद तीन हजार से ज्यादा सक्रिय केसों में से लगभग 2800 मरीज यूके स्ट्रेन से संक्रमित हैं। ऐसे में बचाव के लिए अब पहले से ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि यह संक्रमण सामान्य कोविड-19 की तुलना में कई गुना तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन
UK strain found in 2800 covid-19 Patients in Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

विस्तार

चंडीगढ़ में मौजूदा वक्त में कोरोना के यूके स्ट्रेन से संक्रमित 2800 से ज्यादा मरीज हैं। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित है क्योंकि यह स्ट्रेन बेहद खतरनाक है और तेजी से फैलता है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।  

विज्ञापन


संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शहर के सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए बेड बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि पीजीआई की रिपोर्ट के आधार पर यह तय हो गया है कि शहर में मौजूद तीन हजार से ज्यादा सक्रिय केसों में से लगभग 2800 मरीज यूके स्ट्रेन से संक्रमित हैं। ऐसे में बचाव के लिए अब पहले से ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि यह संक्रमण सामान्य कोविड-19 की तुलना में कई गुना तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- परिवार का आरोप : कोरोना पॉजिटिव युवक की हुई मौत, अंतिम संस्कार के बाद राख में मिली कैंची
विज्ञापन
विज्ञापन


हीलिंग अस्पताल को कोविड यूनिट बनाने के निर्देश
संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से बचाव के लिए शहर के निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टर कंग ने बताया कि केयर और ईडन हॉस्पिटल पहले से ही कोविड-19 में पैनल हैं। इसके अलावा हीलिंग अस्पताल में भी अलग से कोविड-19 यूनिट बनाने का निर्देश दे दिया गया है, ताकि मरीजों के बढ़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।


बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
डॉक्टर कंग ने बताया कि ऐसी स्थिति में बच्चों पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि बच्चों में भी संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सावधानी इसलिए भी ज्यादा बरतना जरूरी हो गया है क्योंकि ज्यादातर संक्रमित बच्चे एसिंप्टोमेटिक हो रहे हैं, जिससे अनजाने में उनके संपर्क में आने से घर के अन्य सदस्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

संक्रमण की रफ्तार कई गुना ज्यादा
यूके स्ट्रेन का वायरस का संक्रमण सामान्य कोविड-19 की तुलना में कई गुना तेजी से संक्रमण फैलाता है। पीजीआई के निदेशक प्रो. जगतराम ने बताया कि म्यूटेशन की स्थिति में वायरस खुद को जिंदा रखने के लिए अपने जीन में बदलाव करता है। इसी बदलाव के बाद यूके स्ट्रेन बना है। जो पहले से ज्यादा खतरनाक है। संक्रमण से बचाव में थ्री लेयर मास्क कारगर है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय थ्री लेयर मास्क जरूर पहनें। मौजूदा समय में जरूरी है कि जल्द से जल्द का टीका लगवाया जाए।  

यह भी पढ़ें- 100 रुपये ने बदली किस्मत : पंजाब में रातों-रात करोड़पति बने दिहाड़ीदार और ठेकेदार, अब खुशी का ठिकाना नहीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed