फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Transport Area Conditions

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया के हाल इतने बेहाल

Sun, 20 Apr 2014 12:49 PM IST
अरविंद वाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद वाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Apr 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Transport Area Conditions

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया का हाल-बेहाल है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया में पोल तो लगे हैं पर लाइट्स गायब हैं। रात होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। यही नहीं, पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण ट्रांसपोर्ट एरिया में ट्रक सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। यही नहीं, सीवरेज भी यहां की बड़ी समस्या बन चुकी है।

विज्ञापन


पार्किंग का हाल
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया में ट्रांसपोर्टर्स के लिए व्यवस्था तो की गई पर ट्रकों की पार्किंग अभी भी व्यवस्थित नहीं हो सकी। पार्किंग बनाई गई तीन सौ ट्रकों के लिए लेकिन यहां आते हैं एक हजार ट्रक से ज्यादा। हालत यह है कि पांच सौ ट्रक ट्रांसपोर्ट एरिया की सड़कों पर ही लगे रहते हैं। जिसकी वजह से एरिया के भीतर का ट्रैफिक बाधित हो चुका है।
विज्ञापन


सड़क पर पोल
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया की सड़कों को प्रशासन चौड़ा कर डाला लेकिन यहां की सड़कों के बीच में लगे पोल को हटाना भूल गया। यह पोल बीच में लगे हैं और इसके कारण यहां पर आने वाली गाडिय़ां अक्सर टकराती हैं। जिससे कई बार एक्सीडेंट भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट गायब
ट्रांसपोर्ट एरिया में लाइट्स के लिए लगाए गए पोल में से ज्यादातर खराब पड़े हैं। जैसे ही अंधेरा होता है ट्रासंपोर्ट एरिया के एक भाग में अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से यहां के ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों को काफी समस्या होती है। एक ट्रांसपोर्टर के अनुसार अंधेरे में चोरियां भी खूब होती हैं।

सीवरेज खराब
ट्रांसपोर्ट एरिया में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां सीवरेज बनाए गए पर वह खराब पड़े हैं। कई सीवरेज में ढक्कन तक हटा हुआ है। जिसकी वजह से रात के अंधेरे में कोई उसमें गिर भी सकता है।

ट्रांसपोर्ट एरिया में आफिस-ढाई सौ
ट्रांसपोर्ट एरिया में कर्मचारी-पांच हजार
यहां प्रतिदिन आने वाले ट्रक-एक हजार
पार्किंग की व्यवस्था-तीन सौ ट्रक
पार्किंग फीस-पचास रुपये (छोटे ट्रक)
पार्किंग फीस-75 रुपये (बड़े ट्रक)

चंडीगढ़ प्रशासन को ट्रांसपोर्ट एरिया की सुध लेनी चाहिए। सिटी ब्यूटीफुल का ट्रांसपोर्ट एरिया स्टेट के लिए मिसाल बनना चाहिए। लेकिन यहां हालत उल्टी है। हमने कई बार पार्किंग, सीवरेज और लाइट्स की समस्याओं को उठाया पर पांच साल में एक बार भी कोई यहां नहीं आया।

तरसेम पुरी, पूर्व सीनियर वाइस प्रेसीडेंट

चंडीगढ़ में अपना उत्पादन तो है नहीं, यहां जो माल आता है बाहरी राज्यों से ही आता है। जो ट्रक बाहर से आते हैं उनको खड़ा करने के लिए व्यवस्था तो करनी चाहिए। यहां की लाइट्स और सीवरेज की वजह से भी ट्रांसपोर्टरों को काफी समस्या हो रही हैं।
अजय त्यागी, ट्रांसपोर्टर, सिटी रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed