फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh tops in achievements in vaccination campaign

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस: रूटीन टीकाकरण में चंडीगढ़ ने देशभर को मनवाया लोहा, कोविड में भी रहा नंबर वन

Thu, 16 Mar 2023 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 09:59 AM IST
सार

टीकाकरण के क्षेत्र में 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर हुए मूल्यांकन में चंडीगढ़ लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ रहा है। भारत सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान में बेहतर परिणाम वाले देशभर के राज्यों में से चुने गए सर्वश्रेष्ठ चार प्रदेशों को शामिल किया गया है। उनमें भी चंडीगढ़ सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
Chandigarh tops in achievements in vaccination campaign
covid vaccination - फोटो : ANI

विस्तार

टीकाकरण अभियान में चंडीगढ़ ने अपनी उपलब्धियों से देशभर लोहा मनवाया है। बात चाहे कोविड टीकाकरण में सबसे आगे रहने की हो या नियमित टीकाकरण में लक्ष्य प्राप्ति की, सभी में सिटी ब्यूटीफुल ने बेहद शानदार तरीके से लक्ष्य से आगे जाकर परिणाम हासिल किया है। नतीजतन चंडीगढ़ को टीकाकरण की सफलता के लिए कई मायनों में देश में आदर्श बताया गया है। इस सबके बावजूद मौजूदा समय में भी टीकाकरण को और बेहतर बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए टेंपरेचर लॉगर की मदद ली जा रही है जिससे कोल्ड चेन बरकरार रखी जा सके। यूविन पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों को देश के किसी भी कोने में टीका लगवाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं टीका लगवाने आने वाले नन्हे-मुन्नों की मुस्कान को बरकरार रखने के लिए आदर्श टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का काम भी तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि नियमित टीकाकरण अभियान में प्रत्येक स्तर पर बेहतर परिणाम देने का प्रयास जारी है। जहां तक कोविड टीकाकरण की सफलता की बात है तो उसमें सामाजिक संस्थाओं, धर्म गुरुओं, जन प्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा। इसके साथ ही कोविड के बाद लोगों को टीकाकरण का महत्व समझ आने लगा है। 
विज्ञापन


टीकाकरण के मूल्यांकन में चंडीगढ़ देशभर में लगातार सर्वश्रेष्ठ
टीकाकरण के क्षेत्र में 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर हुए मूल्यांकन में चंडीगढ़ लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ रहा है। भारत सरकार की ओर से टीकाकरण अभियान में बेहतर परिणाम वाले देशभर के राज्यों में से चुने गए सर्वश्रेष्ठ चार प्रदेशों को शामिल किया गया है। उनमें भी चंडीगढ़ सबसे ऊपर है। उसके बाद दादर नगर हवेली, नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल का स्थान है। पिछले मूल्यांकन में दिल्ली की जगह तमिलनाडु शामिल था। वहीं सामान्य परिणाम वाले प्रदेशों को परफॉर्मिंग कैटेगरी में रखा गया है। उनसे सर्वश्रेष्ठ कैटेगरी में शामिल राज्य जैसे परिणाम प्राप्त करने के लिए कार्य करने को कहा गया है। इसमें बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण में अन्य उपलब्धियां
- नियमित टीकाकरण में 80 से 107 प्रतिशत तक पहुंचना
- टीडी 10 में 40 से 70 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करना
- पल्स पोलियो अभियान में 103 प्रतिशत की उपलब्धि
- पल्स पोलियो उप राष्ट्रीय अभियान 2022 में 105 प्रतिशत की उपलब्धि
- ईवीआईएन पोर्टल मापदंडों में 100 प्रतिशत की प्राप्ति

प्रशंसा और पुरस्कार का क्रम जारी
- कोविड टीकाकरण अभियान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
- चंडीगढ़ को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एईएफआई निगरानी में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया।
- सर्वश्रेष्ठ राज्य अभ्यास के लिए नामांकन
- स्वास्थ्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य नवाचार के लिए नामांकन
- पोलियो टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप, यूटी चंडीगढ़ को भविष्य में एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान चलाने से छूट दी गई है।
- यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) को कोविन पोर्टल के तहत लाने के पायलट प्रोजेक्ट के लिए चंडीगढ़ को चुना गया है।
- एईएफआई निगरानी में एनक्यूएएस मानक प्राप्त करने के पायलट के लिए चंडीगढ़ का चयन किया गया है।


नियमित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में हमारी टीम जी जान से लगी हुई है। कोविड में भी हमने शानदार प्रदर्शन किया। ये उपलब्धियां हमारी टीम की मेहनत और बेहतर कार्य योजना के क्रियान्वयन के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के बेहतर सहयोग का परिणाम है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं। - यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed