{"_id":"5b2e20554f1c1b315d8b6bbe","slug":"chandigarh-to-shimla-heli-tax-fair-hiking-from-1-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जुलाई से महंगी हो रही हैली टैक्सी, चंडीगढ़ टू शिमला के लिए अब देने होंगे इतने रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 जुलाई से महंगी हो रही हैली टैक्सी, चंडीगढ़ टू शिमला के लिए अब देने होंगे इतने रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jun 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
हेली टैक्सी सर्विस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से शिमला के लिए शुरू की गई हैली टैक्सी एक जुलाई से महंगी हो जाएगी। अब इसके लिए यात्रियों को पांच सौ रुपये अधिक खर्च करना पडे़गा। यह हेलीकाप्टर अब शिमला में जबड़हट्टी के बजाय अन्नाडेल ग्राउंड में उतरेगा। अब यह सफर बीस के बजाय तीस मिनट का होगा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और शिमला के बीच हेली टैक्सी सर्विस चार जून से शुरू की गई थी। यह सर्विस पवन हंस कंपनी की ओर से शुरू की गई थी। पवन हंस के हेलीकाप्टर में चंडीगढ़ से शिमला का किराया 2,999 रुपये था। अब इसे एक जुलाई से बढ़ाकर 3,499 रुपये कर दिया गया है। अब यात्रियों को पांच सौ रुपये अधिक शिमला के सफर में देने होंगे।
जुलाई से शिमला से यह आठ बजे चलेगी और चंडीगढ़ सुबह 8.30 बजे पहुंचेगी। वहीं शिमला के लिए चंडीगढ़ से नौ बजे चलेगी और अन्नाडेल ग्राउंड में यह सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। शिमला में लैंडिंग साइट में बदलाव के कारण समय में वृद्धि हुई है। जब सेवा शुरू हुई, तो हैलीकाप्टर जबड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरता था। अब इसके लैंडिंग के समय में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब यह शिमला शहर के अंदर अन्नाडेल ग्राउंड पर उतरेगा। जबड़हट्टी पहुंचने में 20 मिनट का समय लगता था। अब इसे अन्नाडेल जाने में 30 मिनट का समय लगेगा। इसके सफर में 10 मिनट का अधिक समय लगेगा। हेली टैक्सी सोमवार, शुक्रवार चलती थी। अब हेली टैक्सी जुलाई से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि हेली टैक्सी सर्विस यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बढ़ा दी गई है। इससे शिमला और चंडीगढ़ के बीच आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।