{"_id":"584eff104f1c1b416b649e3e","slug":"chandigarh-to-make-cashless-meeting-will-begin-the-process-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को कैशलेस बनाने के लिए बैठक, जानिए कब शुरू होगी प्रकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को कैशलेस बनाने के लिए बैठक, जानिए कब शुरू होगी प्रकिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
कैशलैस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को कैशलेस बनाने को लेकर एडवाइजर परिमल राय ने सोमवार को मीटिंग ली। मीटिंग में सीटीयू, आरएलए, शिक्षा विभाग, एस्टेट ऑफिस, नगर निगम और पीयू सहित शहर के सभी सरकारी डिपार्टमेंट के कार्यालय में अधिकारी यूटी सचिवालय में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एडवाइजर परिमल राय ने सोमवार को कैशलेस बनाने को लेकर प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की जायजा लिया। इसमें आए बैंक कर्मचारियों की ओर से अपने काम की प्रजेंटेशन दी गई।
विज्ञापन
शहर को 15 दिसंबर से कैशलेस बनाने का कार्य चंडीगढ़ प्रशासन कर रहा है। मंगलवार को एसटीए, आरएलए में कार्ड स्वैपिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इन विभागों में कार्ड स्वैपिंग मशीनों के अलावा लोगों से कैश में पैसे भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विभाग की ओर से यह सुविधा इसलिए शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे़। वहीं सीटीयू की बसों के लिए भी यह शुरू किया जाएगा। वहीं शहर के ई-संपर्कपर भी यह सुविधा 15 दिसंबर से मिलने की संभावना है। पानी का बिल, बिजली का बिल लोग कैशलेस जमा कर सकते हैं।