{"_id":"ec0b7378dfe15a4b72a12c6ac5c43873","slug":"chandigarh-to-gorakhpur-special-train-extended-for-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से मिली भारी राहत। दरअसल चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे 28 जनवरी तक बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह ट्रेन 31 दिसंबर तक चलनी थी। अंबाला डिवीजन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए इसके चार फेरे बढ़ा दिए हैं। यह ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन से पूर्ववत वीरवार को रवाना होगी। जबकि गोरखपुर से यह शुक्रवार को चलती है।
विज्ञापन
अंबाला डिवीजन के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए इस ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।