{"_id":"61dde6bbb3f1e30af75a7b13","slug":"chandigarh-three-died-due-to-corona-in-tricity-2166-new-infected-found-chandigarh-news-pkl438997749","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में कोरोना से तीन की मौत, 2166 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में कोरोना से तीन की मौत, 2166 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। ट्राइसिटी में मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत और 2166 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में से दो चंडीगढ़ जबकि एक मरीज मोहाली का रहने वाला था। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 801, मोहाली के 703 और पंचकूला के 662 लोग शामिल हैं। मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत हुई, उनकी पहचान सेक्टर-16 निवासी 55 वर्षीय महिला और गांव कजहेड़ी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। दोनों की मौत जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान हुई। सेक्टर-16 निवासी महिला सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं। उन्होंने कोरोना टीके की दोनों खुराक लगवाई थीं। वहीं गांव कजहेड़ी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने टीके की एक खुराक लगवाई थी और वह भी सांस की बीमारी से ग्रस्त थे।
चंडीगढ़ में संक्रमित मिले 801 मरीजों में पुरुषों की संख्या 443 व महिलाओं की संख्या 358 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3446 लोगों की जांच की। सबसे ज्यादा 55 मरीज मनीमाजरा जबकि पीजीआई परिसर व सेक्टर-38 से 31-31 मिले हैं। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 3924 हो गई है। उधर, 7 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर 128 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही शहर में संक्रमण दर 23.24 प्रतिशत हो गई है। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से 1083 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भर्ती मरीजों की संख्या 236 से 274 हुई
तेजी से बढ़ते संक्रमण दर के साथ ही अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को पीजीआई समेत अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन पर भर्ती मरीजों की संख्या 236 थी, जो मंगलवार को 275 पर पहुंच गई। वहीं, वेंटिलेटर पर 16 मरीज भर्ती हैं। चिंता की बात यह है कि प्रशासन की तरफ से आरक्षित 553 ऑक्सीजन बेड में से 275 के फुल हो जाने पर अब 258 बेड खाली बचे हैं।
3050 किशोरों को लगी पहली खुराक
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 15 से 18 साल के 3050 किशोरों को टीके की पहली खुराक लगाई गई। वहीं, बूस्टर डोज के अभियान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 949 बुजुर्गों, 829 स्वास्थ्य कर्मियों व 421 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने बूस्टर टीका लगवाया।