फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: The mystery of death of American female citizen solved

Chandigarh : अमेरिकी महिला नागरिक की मौत की गुत्थी सुलझी, सास-ससुर ने की थी बहू की गला दबाकर हत्या

Sun, 28 Jan 2024 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 12:44 AM IST
सार

सास-ससुर ने ही अपनी बहू की गला घोंटकर हत्या की थी। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मृतका के सास-ससुर व पति पर कत्ल व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का पति इस समय अमेरिका में है।

विज्ञापन
Chandigarh: The mystery of death of American female citizen solved
राजदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी में (कपूरथला) लोहड़ी से एक दिन पहले भारत आई अमेरिका सिटीजन महिला की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। सास-ससुर ने ही अपनी बहू की गला घोंटकर हत्या की थी। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मृतका के सास-ससुर व पति पर कत्ल व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का पति इस समय अमेरिका में है।

विज्ञापन


थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को दी शिकायत में निर्मल कौर पत्नी जरनैल सिंह ने बताया कि वह गांव मोखेवाल थाना बिलगा जिला जालंधर की रहने वाली है। अब यूके में रहती है। उसकी बेटी राजदीप कौर की शादी मनजिंदर सिंह निवासी गांव नानो मल्लियां थाना सुल्तानपुर लोधी के साथ नौ साल पहले हुई थी। उसकी लड़की व दामाद अमेरिका में रहते हैं और इन दोनों एक पांच साल का बच्चा भी है, जोकि अमेरिका में इनके साथ ही रहता है। 
विज्ञापन


निर्मल कौर की ओर से शिकायत में बताए अनुसार 19 जनवरी को उसके दामाद मनजिंदर सिंह का उसे फोन आया कि राजदीप कौर बातचीत नहीं कर रही है। इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। उसने बताया कि उसकी बेटी राजदीप कौर 12 जनवरी को ससुराल परिवार में एक विवाह समारोह में शरीक होने के लिए अपने पांच साल के बच्चे के साथ भारत आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि ससुराल परिवार ने मिलीभगत से उसे अमेरिका से भारत बुलाया था। जबकि भारत में ससुराल परिवार में कोई विवाह कार्यक्रम नहीं था। उसके दामाद, सास व ससुर ने योजना के तहत मिलीभगत से उसे भारत बुलाया और उसकी बेटी को अस्पताल में दाखिल भी नहीं करवाया। जब उसने बेटी के ससुराल परिवार गांव नानो मल्लियां जाकर देखा तो उसकी लड़की की मौत हो चुकी थी। जब उसने अपनी बेटी राजदीप के मौत के बारे में पूछा तो ससुराल परिवार मौत के बारे में अलग-अलग बातें कर रहे थे। जिससे मुझे उनकी बातों पर शक होने लगा। 

उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी राजदीप कौर की मौत मिलीभगत से की गई है। इन उक्त लोगों ने अपनी मर्जी से उसकी बेटी का पोस्टमार्टम करवाया है। जिससे वह बिल्कुल सहमत नहीं हैं। निर्मल कौर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी का बच्चा, डाक्यूमेंट और उसका फोन दिलाया जाए। अब जब पोस्टमार्टम हो चुका है तो ससुराल परिवार को राजदीप कौर का शव न दिया जाए और इनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। मृतका की मां निर्मल कौर ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को साजिशन भारत बुलाकर उसके पति, ससुर जगदेव सिंह व सास बलजीत कौर ने हत्या की है। 


इस मामले की जांच के बाद थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने मृतका के पति मनजिंदर सिंह और सास-ससुर के खिलाफ कत्ल समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि सास-ससुर ने ही राजदीप कौर की गला घोंटकर हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करके  रिमांड हासिल करेंगे। हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed