फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh temperature is Less than Shimla

चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम, 3 साल में सबसे ठंडा बीत रहा दिसंबर

Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh temperature is Less than Shimla
Chandigarh Winter - फोटो : अमर उजाला
आधा दिसंबर बीत जाने के बाद वीरवार को कड़ाके वाली ठंड का आगमन हुआ। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान गिरकर 14.2 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


सामान्य से करीब आठ डिग्री कम। वीरवार का तापमान अब तक के सीजन का सबसे कम तापमान रहा है। हालांकि रात का तापमान अब भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात का तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि वीरवार का दिन पिछले तीन सालों में सबसे ठंडा रहा है। साल 2016 में अधिकतम न्यूनतम तापमान 19.1, साल 2015 को 18 डिग्री और साल 2014 को 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शिमला से ठंडा रहा चंडीगढ़
ठंड का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वीरवार को चंडीगढ़ पड़ोसी राज्य के शहर शिमला से भी ठंडा रहा। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस। दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 13.1 व लुधियाना का 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले समय में चंडीगढ़ की रातों का तापमान और गिरेगा, जो अभी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चली शीत लहर 
शिमला में हुई बर्फबारी का असर अब चंडीगढ़ में दिखने लगा है। वीरवार को चंडीगढ़ में शीत लहर भी चली। इससे लोगों को ठंड का अहसास भी ज्यादा हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ी इलाकों मेें जमकर बर्फबारी हुई है। इस वजह से मैदानी इलाकों में शीत लहर चल रही है। शीत लहर का प्रकोप भी आगे जारी रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

Chandigarh temperature is Less than Shimla
Chandigarh winter
अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 48 घंटे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में धुंध का कहर जारी रहेगा। अगले दो दिन शीत लहर चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। रात के तापमान में गिरावट आने की आसार हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और रात का तापमान 7 से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

कहां कितना रहा तापमान
शहर                अधिकतम तापमान
चंडीगढ़             14.2
शिमला              15.2
अंबाला              13.7
अमृतसर             13.4
लुधियाना            15.1
हिसार               16.5
भिवानी             15.2
पटियाला            13.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed