फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Sukhna Lake Safe from Bird Flu, will be Open Soon

बड़ी खुशखबरी, सुखना लेक खुलने की तारीख तय

Wed, 07 Jan 2015 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Sukhna Lake Safe from Bird Flu, will be Open Soon

सुखना लेक पर बर्ड फ्लू का खतरा अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज की ओर से लिए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


रिसर्च संस्थान ने अपनी रिपोर्ट मंगलवार को केंद्र सरकार के संबंधित विभाग व चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दी है। डीसी मोहम्मद शाइन ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सुखना पूरी तरफ से सेफ है। 18 जनवरी को लेक लोगों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


18 दिसंबर से बंद हुई थी
सुखना लेक की बतख में बर्ड फ्लू (एच-5एन-1) का वायरस मिला था। इसकी पुष्टि भोपाल की लैब ने 17 दिसंबर को की थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने 18 दिसंबर को सुखना लेक पर एक महीने के लिए पर्यटकों पर रोक लगाने के साथ रेस्टोरेंट व दुकानें बंद कर दीं थीं। साथ ही सुखना पर मार्निंग वॉक पर भी रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के कारण मारी थीं 90 से ज्यादा बतखें

Chandigarh Sukhna Lake Safe from Bird Flu, will be Open Soon

सुखना पर बतखों के मरने का सिलसिला 10 दिसंबर से शुरू हुआ था। पहले दिन तीन बतखों ने दम तोड़ा था। बर्ड फ्लू कंफर्म होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना की बची 90 से अधिक बतखों को एक विशेष ऑपरेशन के तहत मार दिया था।

उन्हें सुखना के आइलैंड पर जलाने के बाद वहीं पर दफन कर दिया था। ऑपरेशन में शामिल सभी कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर टेमीफ्लू देकर दस दिन की छुट्टी पर भेजा था।

तीन किलोमीटर के दायरे हुई थी जांच
स्वास्थ्य विभाग ने सुखना को केंद्र बिंदु मानकर तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों के सभी सदस्यों का हेल्थ चेकअप किया। इस दौरान कोई भी कंफर्म पेशेंट नहीं मिला।

जो भी संदिग्ध मिले उनके सैंपल जांच के लिए भेजे, लेकिन बाद में सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान प्रशासन ने प्रभावित इलाके के सभी स्कूल बंद कर दिए थे।

सुखना को लेकर अधिकारियों की राय

Chandigarh Sukhna Lake Safe from Bird Flu, will be Open Soon

सुखना लेक के सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुखना पूरी तरह सेफ है। 18 जनवरी से सुखना खोल दी जाएगी।
मोहम्मद शाइन, डीसी चंडीगढ़

चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू रोकने के लिए चलाए ऑपरेशन की दिल्ली में भी तारीफ हुई है। प्रशासन के सभी अधिकारियों ने समय रहते जरूरी कदम उठाकर बर्ड फ्लू को बढ़ने से रोका है।
विजय कुमार देव, एडवाइजर चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed