फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh station will be made world class in PPP model: rail minister

रेलमंत्री का ऐलान, पीपीपी के तहत बनेगा चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन

Mon, 27 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
chandigarh station will be made world class in PPP model: rail minister
रेलमंत्री - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को अब पीपीपी के तहत वर्ल्ड क्लास का बनाया जाएगा। यह हमारी टॉप प्रायोरिटी है।  यह बात रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कही। वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चार नई परियोजनाओं के साथ चार सुविधाओं का शुभारंभ करने आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का यह वर्ल्ड क्लास प्रोजेक्ट नार्दन रेलवे जीएम एके पुथिया के देखरेख में पूरी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा। यह चंडीगढ़ की जनता से रेलमंत्री का वादा है।
विज्ञापन


वाटर वेंडिंग मशीन की शुरुआत 
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दूसरे स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों को पानी की बॉटल के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर वेडिंग मशीन की शुरुआत की है। इस मशीन से एक रुपये 300 एमएल पानी मिलेगा। वहीं 20 रुपये में आप पांच लीटर पानी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके हरियाणा सरकार के साथ रेलवे बनाएगा नया ज्वाइंट वेंचर कंपनी केंद्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि देश में हरियाणा पहला ऐसा राज्य होगा, जहां पर हरियाणा सरकार और रेलवे मंत्रालय एक करार हुआ है। जिसके तहत रेलवे और हरियाणा सरकार एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाई जाएगी। ये  कंपनी रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर कार्य करेगी। इसपर आगामी दो-तीन माह में कार्य शुरू हो जाएगा। इसी तर्ज पर पंजाब के साथ भी जल्द करार होगा।

जल्द ही शुरू होगा सेमी हाई स्पीड ट्रैक का निर्माण

chandigarh station will be made world class in PPP model: rail minister
पंचकूला पहुंचे रेल मंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : अमर उजाला

रेलमंत्री ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ तक सेमी हाई स्पीड ट्रैक बनाया जाएगा। इसकी प्लानिंग का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस सेमी हाई स्पीड ट्रैक के निर्माण के बाद 130 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से ट्रेन चंडीगढ़- दिल्ली रेल मार्ग पर दौड़ेगी। अभी इस मार्ग रेलमार्ग पर 110 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से ट्रेन चलाया जा चुका है। 

रोहतक-हांसी के बीच बिछेगी रेल लाइन 
रेलमंत्री ने कहा कि रोहतक हांसी के बीच एक रेल लाइन बिछाई जानी है। रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को मंजूर कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और रेलवे की ओर से करीब 660 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जमीन अधिगृहीत हो चुकी है। उन्होंने कहा की रोहतक शहर में भीड़-भाड़ को कम करने के लिए जल्द ही  रोहतक-गोहाना-पानीपत रेल लाइन को एलिवेटेड किया जाएग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed