फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh, Sports, Lakshya Academy won by 9 wickets due to Aditya's Deadly bowling

आदित्य की घातक गेंदबाजी से लक्ष्य अकादमी 9 विकेट से जीता

Thu, 08 Apr 2021 09:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Sports, Lakshya Academy won by 9 wickets due to Aditya's Deadly bowling
चंडीगढ़। अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में लक्ष्य अकादमी पिंजौर ने सनशाइन क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला वीरवार को डेराबस्सी के क्रिकेट मैदान में खेला गया। मैच में टॉस जीतकर सनशाइन क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 28.4 ओवर में कुल 148 के स्कोर पर सिमट गई। मारकांड्ेय पंचाल ने टीम के लिए सबसे अधिक 63 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज तनिष्क ने 21 और तनवीर कपूर ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य अकादमी से सूरज प्रकाश ने 5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट, आदित्य सक्सेना ने 5.4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, युवराज सिंह ने 2 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट, चिराग ने 4 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य अकादमी ने 18.2 ओवर में एक विकेट पर 149 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इशान ठाकुर ने 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। तनमय ने 28 गेंदों पर 9 चौके और 1 छकके की मदद से 58 रन बनाए। गेंदबाजी में सनशाइन क्रिकेट अकादमी से रजत धीमान ने 4.2 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट चटकाया। 4 विकेट चटकाने वाले आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed