{"_id":"5a2bc5e44f1c1b7a548c1ec5","slug":"chandigarh-smart-parking-new-rates-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मॉर्ट पार्किंग के नाम पर लोगों से धोखा, रेट बढ़ा दिए लेकिन सुविधाएं जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉर्ट पार्किंग के नाम पर लोगों से धोखा, रेट बढ़ा दिए लेकिन सुविधाएं जस की तस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Dec 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Parking
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट पार्किंग की आड़ में नगर निगम और यूटी प्रशासन लोगों से इन डायरेक्ट कर वसूली की तैयारी में है। नगर निगम ने बीते वीरवार को पार्किंग के रेट में चार गुना तक इजाफा कर दिया। इस फैसले का शहर के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
लोगोें का कहना है कि प्रशासन स्मार्ट पार्किंग के नाम पर मनमानी रेट वसूल रहा है, लेकिन स्मार्ट पार्किंग की सुविधाओं से अब तक वंचित हैं। शहर के पार्किंग एरिया आज भी बदतर हालत में हैं, पार्किंग की सड़कें टूटी हुई हैं, कई साल से सड़कों की रिकारपेटिंग नहीं हुई है, पार्किंग एरिया में लाइट और सुरक्षा के नजरिए से सीसीटीवी कैमरा तक इंस्टाल नहीं किए गए हैं। शहर के पार्किंग स्लॉट आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
शहर में इस समय 25 पेड पार्किंग एरिया
पूरे शहर में इस समय 25 पेड पार्किंग हैं, इन सभी पार्किंग में शुक्रवार को नए रेट लागू कर दिए। पेड पार्किंग के रेट बढ़ने से लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने निगम व प्रशासन से अपील की है कि पार्किंग के बढ़ाए गए रेट के फैसले को वापस लिया जाए। नगर निगम ने पार्किंग चलाने वाली कंपनी को बढ़े हुए रेट चार्ज करने की मंजूरी 8 दिसंबर से दे दी है। नगर निगम केफैसले के मुताबिक 4 घंटे के रेट दोगुने कर दिए गए हैं, जबकि एक अप्रैल 2018 से रेट अभी के मुकाबले में रेट चार गुना हो जाएंगे। नगर निगम का दावा है कि सभी पेड पार्किंग स्मार्ट हो गई हैं, इसलिए रेट बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है, लेकिन शहर के पेड पार्किंग की हालत कुछ और ही बयां कर रही है।

स्मार्ट पार्किंग में नहीं हैं सुविधाएं
Chandigarh Parking
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट पार्किंग में नहीं हैं सुविधाएं
-शहर के कई पेड पार्किंग में सीसीटीवी इंस्टाल नहीं किए गए हैं, जोकि गाड़ियों की सुरक्षा के नजरिए से बेहद जरूरी है।
-कई पेड पार्किंग में अब भी हाथों से पर्ची काट कर दी जा रही है, जबकि यह सिस्टम मैकनाइजड होना चाहिए, यानी पार्किंग एरिया में वाहन पार्क करने पर मशीन के जरिए पार्किंग स्लिप दी जानी चाहिए।
-पेड पार्किंग में रात के समय लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है, स्ट्रीट लाइट के भरोसे ही पेड पार्किंग रात में चलाई जा रही है।
-पेड पार्किग में बूम बैरियर की सुविधा देने का निगम ने दावा किया है, लेकिन इन दिनों पेड पार्किंग रस्सियों और ट्रैफिक कोन के सहारे चल रहे हैं।
-पेड पार्किंग में तैनात कर्मचारियों को अब तक वर्दी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
-नगर निगम ने एप के जरिए पार्किं ग एरिया बुक करने का सिस्टम शुरू किया है, लेकिन मोबाइल एप के माध्यम से पार्किंग स्पेस बुक करने का सिस्टम कारगर साबित नहीं हो रहा है। शहर में इस समय करीब 6.50 लाख वाहन है, वर्किंग डे में एक भी पेड पार्किंग में गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिलती है।
-नगर निगम ने स्मार्ट मल्टीपर्पज प्री पेड कार्ड की सुविधा देने के लिए कहा है, लेकिन लोगों के यह कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, कार्ड की मदद से शहर की किसी भी पार्किंग में वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी, ऐसा नगर निगम की ओर से दावा है।

स्मार्ट पार्किंग के नाम पर बड़े-बड़े दावे
1 दिसंबर से घंटे के हिसाब से रेट होंगे चार्ज
- फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट पार्किंग के नाम पर बड़े-बड़े दावे
. मैनुअल पर्ची नहीं मिलेगी, सभी चालकों को ई टिकट दी जाएगी
. पेड पार्किंग में तैनात सभी कर्मचारी वर्दी में मिलेंगे
. पार्किंगों में ओवरचार्जिंग नहीं होगी, पार्किंग के भीतर भी वाहन लगवाने के लिए कर्मचारी तैनात होंगे
. एप डाउनलोड करके पार्किंग में पहुंचने से पहले स्पेस बुक करवाने की सुविधा मिलेगी
. कई पेड पार्किंगों मेें बूम बैरियर की सुविधा मिलेगी
. स्मार्ट मल्टीपर्पज प्री पेड कार्ड की सुविधा मिलेगी। इससे शहर की किसी भी पार्किंग में वाहन पार्क करने की सुविधा मिलेगी
एक हजार रुपये प्रतिदिन पेनल्टी का रखा था प्रावधान
शहर के 25 पेड पार्किंग को कांट्रैक्टर को अलॉट करते समय नगर निगम ने पॉलिसी में यह क्लॉज रखा था कि अगर कांट्रैक्टर एक महीने के भीतर इन 25 पेड पार्किंग को स्मार्ट पार्किंग में तबदील नहीं कर सका तो कांट्रैक्टर पर एक हजार रुपये प्रतिदिन पेनल्टी लगाई जाएगी। शहर की कई पेड पार्किंग को स्मार्ट पार्किंग में तबदील नहीं किया गया है। नगर निगम ने पेड पार्किंग के रेट चार गुना तक बढ़ा दिए है, लेकिन पार्किंग ठेकेदारों को स्मार्ट पार्किंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।