फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Seven people arrested without walking night curfew

नाइट कर्फ्यू में बिना पास के घूम रहे सात लोग गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2020 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
chandigarh Seven people arrested without walking night curfew
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाइट कर्फ्यू के दौरान बिना पास के घूम रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रात में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सेक्टर-29 स्थित साईं बाबा मंदिर के पास से सेक्टर-30 निवासी एक्टिवा सवार अनिल शर्मा को बिना पास के घूमते पकड़ा गया। वहीं सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कार सवार जयदीप शर्मा, ताहिल शर्मा, विकास कुमार और राहुल शर्मा को सेक्टर 34/35 के डिवाइडिंग रोड पर बिना पास के सफर करते हुए गिरफ्तार किया। उधर, आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा के रहने वाले अतुल शर्मा को बिना पास के गिरफ्तार किया जबकि दड़वा चौकी पुलिस ने रात को बेवजह घूम रहे मुन्ना चौधरी को पकड़ा। हालांकि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि लोगों में जागरूकता फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed